मिर्जापुर 3 से ऑपरेशन वैलेंटाइन तक 2024 में देखें ये Movies, सस्पेंस और एक्शन का होगा जबरदस्त तड़का

Upcoming Movies in 2024: 2023 की तरह साल 2024 में भी कई जबरदस्त वेबसीरीज देखने को मिलेगी, अगर आप फिल्मों के शौकीन हैं तो हम आपके लिए शी जैसी कई थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर सीरीज और फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं।

upcoming movies in 2024

image credit-social media

Upcoming  Movies in 2024: साल 2023 खत्म होने को है, ये साल दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर था। ओटीटी से लेकर सिनेमा तक फैंस को हर जोनर की फिल्में यहां देखने को मिली। अब ऐसे में सवाल ये उठता है, 2024 सिनेमा के लिहाज से दर्शकों के लिए कैसा रहेगा? कौन-कौन सी सीरीज या फिल्में आएंगी जो फैंस का मनोरंजन करेगी? अगर आप फिल्में देखना पसंद करते हैं तो ऐसे में फिल्मों की एक लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं जिन्हें देखकर हम दावे के साथ कह सकते हैं, इनमें आपको मनोरंजन और सस्पेंस का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

‘राणा नायडू’

विज्ञापन

राणा दग्गुबाती और वेंकटेश स्टारर ‘राणा नायडू’ तो आपको याद ही होगी, इसका दूसरा सीजन और नए ट्विस्ट के साथ आपको 2024 में देखने को मिलेगा।

शी

विज्ञापन

शी के पहले और दूसरा सीजन को बहुत पसंद किया था, वहीं अब इसका तीसरा सीजन भी अक्टूबर 2024 में नेटफ्लिक्स पर आ सकता है। रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

मिर्जापुर 3

विज्ञापन

गुड्डू पंडित याद है न, अली फजल, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी स्टारर इस सीरीज (Mirzapur) का तीसरा पार्ट आपको 2024 में देखने को मिलेगा, ये नवंबर 2024 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है।

विज्ञापन

खाकी

25 नवंबर 2022 में आई ‘खाकी’ (Khaki)  वेबसीरीज का पहला सीजन दर्शकों को बेहद पसंद आया था। बताया जा रहा है इसका अगला सीजन सस्पेंस और मिस्ट्री से भरपूर हो सकता है और ये जून 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी ।

विज्ञापन

ऑपरेशन वैलेंटाइन

तेलुगु स्टार वरुण तेज की ये फिल्म ‘ऑपरेशन वैलेंटाइन’ की कहानी बालाकोट एयरस्ट्राइक पर आधारित है, ये 16 फरवरी को सिनेमा में रिलीज होगी।

विज्ञापन

ग्यारह-ग्यारह

राघव जुयाल और कृतिका कामरा स्टारर क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘ग्यारह-ग्यारह’ के जनवरी 2024 में रिलीज होने की उम्मीद है। हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट भी सामने नहीं आई है, ये Zee5 पर देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ