Nayla Al Khaja Supports AR Rahman: म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान कंट्रोवर्सी से दूर ही रहते हैं. हालांकि, इन दिनों एआर रहमान विवादों में फंसे हुए हैं. रहमान ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कुछ ऐसा कह दिया जिसने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. इस बीच अब यूएई की फिल्ममेकर नायला अल खाजा ने एआर रहमान का सपोर्ट किया है. आइए जानते हैं कि नायला अल खाजा ने रहमान के सपोर्ट में क्या कहा है?
क्या बोलीं नायला अल खाजा?
दरअसल, नायला अल खाजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में नायला अल खाजा ने लिखा है कि मैंने BAAB फिल्म में एआर रहमान के साथ काम किया है और मैं उन्हें और उनके परिवार को कई सालों से जानती हूं. मैं जो कुछ भी शेयर कर रही हूं, वो मेरे पर्सनल एक्सपीरियंस पर बेस्ड है.
क्यों हैरान हुईं नायला?
अपने पोस्ट में नायला ने आगे लिखा कि मुझे याद है कि मैं उनके और रहीमा के साथ वापस दुबई एयरपोर्ट पर उतरी थीं. हम बहुत थके हुए थे और वहां लोगों की भीड़ थी, फिर भी वो कुछ मिनटों के लिए रुक जाते हैं और बार-बार एक प्यारी सी स्माइल, एक फोटो और एक शांत स्वभाव. मैं देखकर हैरान रह गई कि वो हर किसी को स्पेशल फील करा रहे थे.
नायला ने कही ये बात
नायला ने लिखा कि कम्पीटिशन सेशन के दौरान मैं अपने आइडिया लेकर उनके पास जाती कि क्या हम ये कर सकते है, वो कर सकते हैं? और वो हमेशा बेहद शांति से सुनते थे और मुझे सोचने और कल्पना करने की छूट देते थे कि वो अच्छा कर सकूं. उन्होंने आगे लिखा कि मैंने उनके बच्चों के लिए भी उनका बेहद प्यार देखा है.
नायला ने की तारीफ
जब आप इस तरह का प्यार देखते हैं, तो उस इंसान को समझ पाते हैं. उन्होंने अनगिनत लोगों को आवाज दी, नए रास्ते खोले और कल्चर की गरिमा का आगे बढ़ाया. उनके म्यूजिक की वजह से ही मैंने भारतीय संगीत को जाना और एक ऐसी भावना जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता. ये इंसान एक राष्ट्रीय धरोहर हैं और धरोहरें सम्मान की पात्र होती हैं शोर-शराबे की नहीं. नायला के पोस्ट में और क्या लिखा है इसके लिए आप उनके पोस्ट को भी देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- क्या बिग बॉस की कॉपी है The 50? लेटेस्ट प्रोमो देख यूजर्स ने किया कंपेयर
संबंधित खबरें
'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
12 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
14 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
15 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
16 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
17 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
18 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
1 day agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
1 day agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines