Tripti Dimri Box Office Record: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी इन दिनों स्क्रीन पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने अपना पहले वीकेंड पार कर लिया है. इसकी रिलीज को चार दिनों का वक्त हो गया है. ऐसे में पहले वीकेंड पर मूवी की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. फिल्म ने मंडे टेस्ट भी पास कर लिया है. इसकी कमाई सिंगल डिजिट में हुई. इसी के साथ ही ये फिल्म तृप्ति डिमरी के करियर की बेस्ट मूवी बनकर सामने आई है. ऐसे में चलिए बताते हैं कि मूवी ने कितना कलेक्शन किया और तृ्प्ति की किन 6 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.
दरअसल, ‘ओ रोमियो’ तृप्ति डिमरी के करियर के लिए बड़ी फिल्म बनकर सामने आई है. फिल्म की रिलीज को चार दिनों का वक्त हो गया है. इसकी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास शुरुआत नहीं रही थी लेकिन, अगले दिन यानी कि वैलेंटाइन डे के मौके पर इसकी कमाई डबल डिजिट में पहुंच गई थी. फिल्म ने पहले वीकेंड पर अच्छी खासी कमाई की थी.
यह भी पढ़ें: ‘बदसलूकी करते थे…’, ‘शक्तिमान’ फेम एक्ट्रेस का शॉकिंग दावा- रश्मि देसाई के लिए गंदे शब्द कहते थे सिद्धार्थ शुक्ला
O Romeo का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने शुक्रवार यानी कि पहले दिन 8.5 करोड़, दूसरे दिन 12.65 करोड़ और तीसरे दिन यानी कि संडे को 9 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसकी पहले वीकेंड की कमाई 30.15 करोड़ तक रही लेकिन, ऑफिशियल आंकड़ों की मानें तो ये 34.51 करोड़ रहा. वहीं, सोमवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पहले मंडे को 4.75 करोड़ की, जिसके बाद सैकनिल्क के अनुसार, इसकी कुल कमाई 34.90 करोड़ हो गई है. हालांकि, अभी ऑफिशियल आंकड़े सामने आने बाकी हैं.
यह भी पढ़ें: वो इकलौता फिल्ममेकर, जिसकी पहली फिल्म ने कमाए 350 करोड़; आज 1100 करोड़ की नेटवर्थ का है मालिक
तृप्ति डिमरी की दूसरी हाईएस्ट वीकेंड ग्रॉसर बनी O Romeo
गौरतलब है कि ‘ओ रोमियो’ तृप्ति डिमरी के लिए बेस्ट फिल्मों में से एक साबित हुई है. ये उनके करियर की दूसरी हाईएक्स वीकेंड ग्रॉसर फिल्म बन गई है. ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले वीकेंड पर 34.51 करोड़ का बिजनेस किया और इसी के साथ ही उन्होंने अपनी ही तीन फिल्मों को पछाड़ दिया और दूसरे नंबर पर आ गई. इस लिस्ट में नंबर वन पर फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ है, जिसने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. देखिए लिस्ट…
1.भूल भुलैया 3- 110.20 करोड़
2.ओ रोमियो- 34.51 करोड़
3. बेड न्यूज- 30.62 करोड़
4. विक्की विद्या का वो वाला वीडियो- 19.17 करोड़
5. धड़क 2- 11.97 करोड़
‘ओ रोमियो’ की कहानी
बहरहाल, अगर फिल्म ‘ओ रोमियो’ की कहानी के बारे में बात की जाए तो ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है. हालांकि, शुरुआत में फिल्म की कहानी की चर्चा हुसैन उस्तरा से की गई थी. लेकिन बाद में मेकर्स ने इससे इनकार कर दिया था. इस मूवी के जरिए शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आ रहे हैं. फैंस का मानना है कि दोनों को स्क्रीन पर रोमांटिक अंदाज में देखना एक कमाल का अनुभव है.
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
17 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
3 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
4 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
23 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines