हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी Toxic, फिल्म की 7वें दिन की कमाई देख हर जाएंगे हैरान

Toxic Box Office Collection Day 7: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की कमाई हर रोज गिर रही है. फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो गए हैं. आइए जानते हैं कि इसने सातवें दिन कितनी कमाई की है?

विज्ञापन
फिल्म 'टॉक्सिक' का कलेक्शन. image credit- thenameisyash instagram

Toxic Box Office Collection Day 7: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को रिलीज हुए सात दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे दिन से ही इस फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली. फिल्म की लगातार गिर रही कमाई लोगों को भी हैरान कर रही है. इस बीच इसकी कमाई के सातवें दिन के आंकड़े भी आ गए हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपनी रिलीज के सातवें दिन कितना कलेक्शन किया है?

फिल्म ‘टॉक्सिक’ का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, यश और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने अपनी रिलीज के सातवें दिन यानी पहले मंगलवार को खबर लिखे जाने तक सिर्फ 4.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो इसकी 6वें दिन की कमाई से बेहद कम है. हालांकि अभी फिल्म की कमाई के ये आंकड़े शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव संभव हैं.

टोटल कमाई

इसके अलावा अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने सात दिनों में टोटल 226.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म ने उम्मीद के हिसाब से ओपनिंग तो की, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत नहीं बना पाई और शायद यही वजह रही कि फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

विज्ञापन

भाषा वाइज कलेक्शन

इसके अलावा अगर इस फिल्म की सातवें दिन भाषा वाइज कमाई की बात करें तो फिल्म ने अपनी रिलीज के सातवें दिन खबर लिखे जाने तक हिंदी में 2.79 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, फिल्म ने कन्नड़ भाषा में 1.12 करोड़ रुपये का कारोबार किया. साथ ही फिल्म ने तमिल भाषा में 0.14 करोड़ का कारोबार किया है और फिल्म ने तेलुगू में 0.35 करोड़ की कमाई की है.

बीते छह दिनों की कमाई

वहीं, अगर यश की फिल्म की बीते छह दिनों की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 101.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म ने दूसरे दिन 37.65 करोड़ रुपये की कमाई की है. तीसरे दिन इस फिल्म के खाते में 27.20 करोड़ रुपये आए.

विज्ञापन

फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट

फिल्म की कमाई में गिरावट आ रही है और इसने चौथे दिन 25.15 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन 23.00 करोड़ रुपये कमाए हैं और फिल्म की कमाई में 6वें दिन और भी ज्यादा गिरावट देखने को मिली और 6वें दिन ये सिर्फ 7.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई. हालांकि, देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म टोटल कितनी कमाई कर पाती है.

यह भी पढ़ें- ‘6 साल से झेल रहीं…’, भारत छोड़ने के बाद भी कम नहीं हुईं मंदना करीमी की मुश्किलें, वीडियो में छलका दर्द

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola