Toxic Box Office Collection Day 3: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर तगड़ी शुरुआत की और 100 करोड़ से भी ज्यादा की ओपनिंग की, लेकिन इसके बाद से फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है, जिससे यश और मेकर्स की चिंता बढ़ गई है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया है?
‘टॉक्सिक’ का तीसरे दिन का कलेक्शन
Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 26.60 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि, अभी फिल्म की कमाई के ये आंकड़े शुरुआती और अनुमानित हो सकते हैं और फेरबदल की भी संभावना है, लेकिन फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन उम्मीद के हिसाब से कम रहा है क्योंकि ये दूसरे दिन के हिसाब से भी कम है.
टोटल कलेक्शन
वहीं, अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने तीन दिनों में 165.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म की लगातार गिर रही कमाई के बाद अब ये सवाल भी उठ रहा है कि क्या 100 करोड़ की ओपनिंग करने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ 200 करोड़ के आंकड़े को भी छू पाएगी या नहीं. अब इसका पता फिल्म के आने वाले दिनों के कलेक्शन के बाद ही लगेगा.
लैंग्वेज वाइज कमाई
इसी के साथ अगर फिल्म की तीसरे दिन की कमाई को लैंग्वेज वाइज देखें, तो फिल्म ने तीसरे दिन हिंदी में 19.15 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 5.00 करोड़ रुपये, मलयालम में 0.20 करोड़ रुपये, तमिल में 0.75 करोड़ रुपये और तेलुगू में 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. अब उम्मीद की जा रही है कि फिल्म वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन कर सकती है.
पहले और दूसरे दिन का बिजनेस
हालांकि, देखने वाली बात होगी कि फिल्म का वीकेंड पर कलेक्शन कैसा होता है क्योंकि फिल्म के कलेक्शन में गिरावट इसे लेकर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं. वहीं, अगर इस फिल्म की ओपनिंग डे और दूसरे दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 101.10 करोड़ का बिजनेस किया था.
क्या 200 करोड़ कमा पाएगी फिल्म?
वहीं, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 37.65 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म की रिलीज के दूसरे दिन ही इसके कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली थी. अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म की गिरती कमाई क्या इसे 200 करोड़ कमाने देगी या फिर ये फिल्म 200 करोड़ के आंकड़े को भी नहीं छू पाएगी. अब इसका पता आने वाले दिनों में लग जाएगा.
यह भी पढ़ें- 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग के बाद धीमी पड़ी यश की ‘Toxic’
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
10 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 days agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines