Toxic: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ जल्द ही रिलीज होने वाली है. फिल्म के रिलीज होने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और लोगों में फिल्म के लिए जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. साथ ही फिल्म के टिकट की कीमत भी 2000 तक पहुंच गई है. आइए जानते हैं कि इससे जुड़ी डिटेल्स…
आसमान छू रहे टिकट के दाम
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज में अभी चार दिन बाकी हैं, लेकिन टिकटों के दाम आसमान छू रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जो जानकारी आई है, उसके हिसाब से बेंगलुरु में सिंगल स्क्रीन थिएटरों में टिकट 250-300 रुपये में मिल रहे हैं. मल्टीप्लेक्स में नॉर्मल सीटों के दाम 350 से 500 रुपये हैं.
2000 रुपये तक पहुंची कीमत
इसके अलावा प्रीमियम सीटों और स्पेशल शो के लिए 600 से 800 रुपये देने पड़ रहे हैं. साथ ही प्रीमियम मल्टीप्लेक्स स्क्रीन पर यह कीमत 900 से 1,500 रुपये तक है और कुछ अल्ट्रा-प्रीमियम स्क्रीन्स पर तो टिकट 1,900 से 2,000 रुपये में बिक रहे हैं. इतना ही नहीं बल्कि मल्टीप्लेक्स में पहले दिन के ज्यादातर शो के टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए हैं.
अलग-अलग दाम हुए तय
हर जगह फिल्म के अलग-अलग दाम सेट किए गए हैं. कर्नाटक के दूसरे हिस्सों की बात करें तो वहां पर भी फिल्म के टिकट की अलग-अलग कीमत सेट की गई हैं. मैसूर में नॉर्मल टिकट 200-400 रुपये और प्रीमियम 400-700 रुपये में मिल रहे हैं. वहीं, मंगलुरु में ये 200-350 रुपये और प्रीमियम 350-600 रुपये में मिल रहे हैं.
मुंबई और दिल्ली में क्या प्राइज?
इसके अलावा हुबली, धारवाड़, तुमकुरु, शिवमोग्गा, दावणगेरे, रायचूर और कलबुर्गी जैसे शहरों में नॉर्मल टिकट 150-300 रुपये और प्रीमियम टिकट 300-500 रुपये के बिक रहे हैं. उडुपी में इसके दाम 180-350 रुपये (नॉर्मल) और 350-600 रुपये (प्रीमियम) हैं. साथ ही कुंदापुर में भी टिकट 150-300 रुपये और 300-500 रुपये की रेंज में हैं और देश के दूसरे बड़े शहरों, जैसे मुंबई और दिल्ली में ‘टॉक्सिक’ के टिकट 800 से 900 रुपये में मिल रहे हैं.
1 घंटे में बुक हो रही कितनी सीट्स?
बुकमायशो (BookMyShow) ऐप पर हर घंटे इस फिल्म के 25,000 से ज्यादा टिकट बिक रहे हैं. ‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री का कहना ये भी है कि किसी कन्नड़ फिल्म के लिए रिलीज से पहले इतनी बड़ी बुकिंग एक ऑल-टाइम रिकॉर्ड है, जो अपने आपमें बड़ी बात है.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: सलमान खान के शो की प्रीमियर डेट से लेकर स्ट्रीमिंग डिटेल्स तक…. जानें सब कुछ
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
5 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
7 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
8 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
18 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
19 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
21 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
22 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 day ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines