हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Toxic ने एडवांस बुकिंग में किया धमाका, धुरंधर 2, एनिमल और जवान को पछाड़ा, अब किसकी बारी?

Toxic Advance Booking: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग चल रही है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में धमाका कर दिया है और ये बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही है. आइए जानते हैं कि ये फिल्म अब किसका रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश कर रही है?

विज्ञापन
एडवांस बुकिंग में धमाका कर रही 'टॉक्सिक'. image credit- imdb

Toxic Advance Booking: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ अपनी रिलीज के बेहद करीब है. फिल्म की रिलीज का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग चल रही है और इसने एडवांस बुकिंग में धमाका किया है. यश की फिल्म जिस हिसाब से एडवांस बुकिंग में कलेक्शन कर रही है, उसे देखकर लग रहा है कि फिल्म नए-नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है क्योंकि इसने ‘धुरंधर, एनिमल और जवान’ को पछाड़ दिया है. साथ ही अब ये फिल्म एक और बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश में है. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है?

किसका रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश में ‘टॉक्सिक’?

दरअसल, फिल्म ‘टॉक्सिक’ अब जिस मूवी का एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश कर रही है, वो कोई और नहीं बल्कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ है. फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने एडवांस बुकिंग में 31.76 लाख टिकट बेचे थे. बुक माय शो पर फिल्म के 1 मिलियन से ज्यादा टिकट बिके थे. यही वजह है कि ये फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. ‘टॉक्सिक’ की बात करें तो ‘टॉक्सिक’ ने 48 घंटों में 4.7 लाख टिकट बेचे हैं.

धुरंधर 2, एनिमल और जवान को पछाड़ा

गौरतलब है कि यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने भारत में 2.5 लाख टिकट केवल 24 घंटे में बेचे हैं. इसके चलते फिल्म ने शाहरुख खान की जवान (1.5 लाख), रणवीर सिंह की धुरंधर 2 (1.3 लाख) और रणबीर कपूर की एनिमल (55 हजार) को पीछे छोड़ दिया है. साथ ही खास बात ये है कि 24 घंटे में केवल हिंदी में फिल्म ने 60 हजार टिकट बेची हैं, जिसके चलते एनिमल को बड़ा हिट किया है. इसके अलावा अब ये ‘पुष्पा 2’ को भी पछाड़ने की कोशिश कर रही है.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

बता दें कि फिल्म ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग 21 अगस्त को सुबह 6 बजे शुरू हुई थी और नेशनल चेन्स में फिल्म की बुकिंग को थोड़ी देरी से शुरू किया गया था. इसके बाद संडे सुबह 10 हजार टिकट एक घंटे में बुक माय शो पर बुक हो गए थे. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से 18 करोड़ का कलेक्शन किया है और 48 घंटों में फिल्म ने 4.7 लाख टिकट सभी भाषाओं में बेचे हैं. अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या ये ‘पुष्पा 2’ के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी या नहीं. अब इसका पता फिल्म के कलेक्शन के ऑफिशियल आंकड़े आने के बाद ही लगेगा. फिल्म ‘टॉक्सिक’ को 26 अगस्त को रिलीज किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- जयपुर पहुंचीं गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा, एक्टर से अनबन के बीच पैप्स को किया इग्नोर, VIDEO

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola