हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Toxic ने अमेरिका में मचाया तहलका, बिके इतने लाख के टिकट, भारत में कब शुरू होगी एडवांस बुकिंग?

Toxic: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की अमेरिका में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. फिल्म ने अमेरिका में प्री-सेल्स में अच्छी शुरुआत की है. आइए जानते हैं कि भारत में कब फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होगी?

विज्ञापन
Toxic. image credit- AI

Toxic: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ अपनी रिलीज के बेहद करीब आ चुकी है. फिल्म की अमेरिका में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसने एडवांस बुकिंग में कमाल कर दिया है. आइए जानते हैं कि फिल्म अमेरिका में कितना बिजनेस कर चुकी है और भारत में इसकी एडवांस बुकिंग कब शुरू होगी?

अमेरिका में प्री-सेल्‍स शुरू

अमेरिका में फिल्म ‘टॉक्सिक’ की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है. फिल्‍म ने आध‍िकारिक तौर पर अमेरिका में प्री-सेल्‍स से 1,20,000 डॉलर की कमाई कर ली है और अभी इसकी रिलीज में 7 दिन बाकी हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि विदेश में फिल्म अच्छी खासी कमाई कर लेगी क्योंकि सात दिन में अगर ये ऐसे ही कमाई करेगी, तो ये बड़ा कलेक्शन जोड़ लेगी.

एडवांस बुकिंग का कलेक्शन

दरअसल, अमेरिका की ‘वेंकी बॉक्स ऑफिस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, USA में फिल्म ‘टॉक्‍स‍िक’ की एडवांस बुकिंग ने आधिकारिक तौर पर 1,20,000 डॉलर की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म की रिलीज में सात दिन बाकी हैं और ये अच्छा परफॉर्म करने की राह पर निकल पड़ी है.

विज्ञापन

अमेरिका से अच्छे की उम्मीद

जानकारी की मानें तो, फिल्‍म ने 204 लोकेशन और 589 शोज में 1,21,258 डॉलर यानी 1.16 करोड़ रुपये की कमाई की है. अब तक नॉर्थ अमेरिकन मार्केट में फिल्‍म के 5,550 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और हर दिन करीब 10,000 डॉलर की बुकिंग हो रही है. अमेरिका से अच्छे और बड़े कलेक्शन की उम्मीद है.

भारत में कब शुरू होगी एडवांस बुकिंग?

वहीं, अगर फिल्म की भारत में एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म ‘टॉक्‍स‍िक’ की एडवांस बुकिंग 21 अगस्‍त से शुरू होने वाली है. हालांकि, देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म को एडवांस बुकिंग में भारतीयों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. अब इसका पता फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद ही लगेगा.

विज्ञापन

फिल्म की कास्ट

इस फिल्म में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्‍म‍िणी वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. साथ ही अगर फिल्म के बजट की बात करें तो इस फिल्म का बजट 850 करोड़ से 1000 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है. हालांकि, मेकर्स ने इस पर ऑफिशियली कोई जानकारी नहीं दी है.

यह भी पढ़ें- Sunita Ahuja ने तलाक की याचिका ली वापस, अब Govinda से नहीं होंगी अलग, क्या बोले एक्टर के मैनेजर?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola