Toxic Advance Booking Collection: साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और कियारा आडवाणी की इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के पहले दिन ही धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की एडवांस बुकिंग के पहले दिन के कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि ये फिल्म ओपनिंग डे पर कोई बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है. आइए जानते हैं कि फिल्म अब तक कितनी कमाई कर चुकी है?
फिल्म ‘टॉक्सिक’ के बिके लाखों टिकट
रिपोर्ट्स की मानें, तो फिल्म ‘टॉक्सिक’ के कुछ ही घंटों में करीब 2.6 लाख टिकट बिक चुके हैं, जिससे एडवांस बुकिंग से लगभग 19.44 करोड़ रुपये की कमाई हो गई है. फिल्म की एडवांस कमाई के ये आंकड़े देखकर ऐसा लग रहा है कि ये बेहद शानदार ओपनिंग कर सकती है. हालांकि, इसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा.
एडवांस बुकिंग कर रही शानदार ओपनिंग का इशारा
सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें, तो फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन ही एडवांस बुकिंग से भारत में करीब 11.74 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जो इसकी शानदार ओपनिंग की ओर इशारा कर रहे हैं. इसके अलावा अगर वर्जन वाइज बात करें तो फिल्म की कमाई में कन्नड़ वर्जन सबसे आगे चल रहा है.
हिंदी वर्जन में भी अच्छी कमाई
वहीं, अगर हिंदी वर्जन की बात करें तो फिल्म के हिंदी वर्जन ने भी एडवांस बुकिंग में अच्छी पकड़ बना रखी है. भाषा के हिसाब से देखें तो फिल्म के कन्नड़ वर्जन ने करीब 7.72 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. हालांकि, फिल्म के हिंदी वर्जन ने लगभग 3.86 करोड़ रुपये की ही कमाई की है और बाकी कलेक्शन तमिल, तेलुगु और मलयालम वर्जन से आया है.
एडवांस बुकिंग में कर्नाटक सबसे आगे
इसके अलावा रिपोर्ट की मानें, तो अगर ब्लॉक की गई सीटों को भी इसमें शामिल करें तो फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग कमाई अब तक करीब 19.44 करोड़ रुपये पहुंच गई है. फिल्म ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग में फिलहाल कर्नाटक सबसे आगे चल रहा है. जी हां, सिर्फ अकेले कर्नाटक में अब तक करीब फिल्म के 1.6 लाख टिकट बिक चुके हैं और अभी फिल्म की रिलीज में भी कुछ दिन बाकी हैं.
कब रिलीज होगी फिल्म?
इसी के साथ अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में यश लीड रोल में हैं और उनका एक्शन अंदाज दर्शकों को देखने को मिलने वाला है. यश के अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं.
यह भी पढ़ें- Toxic को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज, 2000 रुपये पहुंचा फिल्म का टिकट
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
8 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
9 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
11 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
12 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
17 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
23 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
1 day ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
1 day agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
1 day ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines