Top IMDb Rated Movie: सिनेमाघरों में सैकड़ों फिल्मों को रिलीज किया जाता है. लेकिन इसमें एकाध फिल्में ही होती हैं, जो स्क्रीन के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी छाप छोड़ जाती हैं. इसमें कई बार तो ऐसा होता है कि कई फिल्मों का बजट भी बहुत कम होता है लेकिन कमाई के मामले में उनका बड़े बजट की फिल्मों से मुकाबला होता है. ऐसे में आज आपको 2 साल पहले रिलीज हुई फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे ‘धुरंधर’ भी नहीं पछाड़ पाई है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.
दरअसल, जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वो 2023 में रिलीज की गई थी. इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया था. इसने बड़े बजट की फिल्मों को कमाई के मामले में टक्कर दी थी. साथ ही क्रिटिक्स ने भी इसकी तारीफ की थी. इसमें विक्रांत मैसी ने लीड रोल प्ले किया था और इस मूवी ने हर स्टूडेंट को प्रेरित किया था. इसकी कहानी रियल स्टोरी पर आधारित थी.
यह भी पढ़ें: ‘जोर से धक्का दिया और…’, पूजा हेगड़े का खुलासा, को-एक्टर ने की थी गंदी हरकत! कहा- ‘वैनिटी वैन में घुस गया था’
डेब्यू फिल्म से ही एक्ट्रेस ने लूटी लाइमलाइट
अगर आप अब भी नहीं पहचान पाए तो चलिए हम बताते हैं. इस फिल्म का टाइटल ’12वीं फेल’ था, जो IPS मनोज कुमार की बायोग्राफी थी. इसमें विक्रांत मैसी ने लीड रोल यानी कि मनोज कुमार का किरदार निभाया था. वहीं, लीड एक्ट्रेस के तौर पर मेधा शंकर को देखा गया था. इस फिल्म से मेधा को रातोंरात लाइमलाइट मिल गई थी. विक्रांत के अभिनय ने भी लोगों को दीवाना बना लिया था.
7 महीने तक टिकी रही फिल्म
इसके साथ ही फिल्म ’12वीं फेल’ का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर 7 महीनों तक देखने के लिए मिला था. ये बड़े पर्दे पर महीनों तक बरकरार रही थी. वहीं, जब इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया था तो इसने भी धमाल मचा दिया था. फिल्म काफी टाइम तक ट्रेंडिंग लिस्ट में शुमार रही थी. इसका निर्माण विधु विनोद चोपड़ा ने किया था. इसे जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था.
यह भी पढ़ें: ‘काम निपटाकर आता हूं…’, शादीशुदा मिथुन चक्रवर्ती ने तुर्की की लड़की से की थी ‘फर्जी शादी’, किया था झूठा वादा!
‘धुरंधर’ भी नहीं पछाड़ पाई
गौरतलब है कि विक्रांत मैसी की फिल्म ’12वीं फेल’ को 1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ भी नहीं पछाड़ पाई. IMDb पर ये फिल्म 2 साल बाद भी टॉप रेटेड मूवीज की लिस्ट में आदित्य धर की फिल्म से ऊपर है. इसे 8.7 रेटिंग दी गई है जबकि ‘धुरंधर’ को 8.6 रेटिंग मिली है.
संबंधित खबरें
Netflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
2 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
6 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
8 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
9 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
11 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
14 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
22 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
1 day agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines