The Vvaan Song Chhathi Maiya Release: मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘द वन’ का गाना ‘छठी मैया’ रिलीज हो गया है. फिल्म का गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. लोगों को इस गाने के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है. फिल्म के इस गाने में छठ पूजा की झलकियां दिखाई गई हैं.
फिल्म ‘द वन’ का गाना रिलीज
फिल्म ‘द वन’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा दोनों ही नजर आ रहे हैं. विशाल मिश्रा ने जी म्यूजिक लेबल के तहत ‘छठी मैया’ गाना गाया है. साथ ही इस दिल छू लेने वाले गाने के बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं और इसकी कोरियोग्राफी चिन्नी प्रकाश ने की है. फिल्म का लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि हर कोई इसकी चर्चा कर रहा है.
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना
गौरतलब है कि बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के डिवीजन, बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा TVF और 11.11 प्रोडक्शन के साथ मिलकर पेश की जा रही फिल्म ‘द वन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना लीड रोल निभा रहे हैं. वहीं, अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म एक शहरी आदमी की कहानी है, जो अपने पुश्तैनी गांव के प्रतिबंधित जंगल में एक दिव्य देवी को जगा देता है.
फिल्म की कहानी
फिल्म में आप देख सकेंगे कि कैसे उस इंसान को ऐसी ताकतों का सामना करना पड़ता है, जो उसकी समझ से परे हैं. वन देवी की ये कहानी 400 साल पुरानी मानी जाती है, जिसे फिल्म में दिखाया जाएगा. बता दें कि दीपक मिश्रा की निर्देशित फिल्म ‘द वन’ की कहानी अरुणाभ कुमार ने दी है. फिल्म की कहानी कमाल की होने वाली है और यही वजह है कि इसकी रिलीज का इंतजार हो रहा है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
इसके अलावा मनु आनंद डीओपी और विजुअल डायरेक्टर के रूप में टीम में शामिल हैं. शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने ‘द वन’ को प्रोड्यूस किया है. वहीं, अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म इसी महीने रिलीज हो रही है. जी हां, इस फिल्म को 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है.
लोगों को फिल्म की रिलीज का इंतजार
हालांकि, देखने वाली बात ये होगी कि ये फिल्म रिलीज के बाद कैसा परफॉर्म करती है. साथ ही इस फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है, जो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता लगेगा. अब हर किसी को बस फिल्म के थिएटर्स में आने का इंतजार है, जो जल्द ही खत्म होगा.
यह भी पढ़ें- Nayyi Navelli का टीजर रिलीज, यामी गौतम के किरदार ने दर्शकों को किया हैरान
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 hr agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
3 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
23 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 day agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines