The Odyssey OTT Release Update: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल काटा है. फिल्म ने टिकट खिड़की पर बेहद शानदार कलेक्शन किया है और कई नए रिकॉर्ड बनाए है. इस बीच अब लोगों को फिल्म के ओटीटी पर आने का बेसब्री से इंतजार है. आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी? या फिर इसके लिए और लंबा इंतजार करना होगा?
ओटीटी पर कब होगी रिलीज?
अगर आप भी फिल्म ‘द ओडिसी’ के ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि फिल्म जल्द ही ओटीटी पर आने की तैयारी कर रही है. ‘वैरायटी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ को 17 नवंबर से ओटीटी पर स्ट्रीम किया जा सकेगा. दर्शक PVOD सर्विस के जरिए इसे रेंट पर ले सकते हैं या खरीद सकते हैं.
4K अल्ट्रा एचडी ब्लू-रे वर्जन भी रिलीज होगा
इसके अलावा ये भी उम्मीद है कि फिल्म की डिजिटल रिलीज वाले दिन ही फिल्म का 4K अल्ट्रा एचडी ब्लू-रे वर्जन भी रिलीज होगा. हालांकि, ‘द इकोनॉमिक टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, कीमत और डिजिटल मौजूदगी के बारे में जानकारी रिलीज की तारीख के आस-पास दी जाएगी.
क्रिस्टोफर नोलन ने किया डायरेक्ट
साथ ही रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि फिल्म ‘द ओडिसी’ को एप्पल टीवी, फनडैंगो एट होम, अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब मूवीज एंड टीवी जैसे प्लेटफॉर्म पर खरीदा और रेंट पर लिया जा सकेगा. इससे फैंस जहां चाहे वहां पर इस फिल्म को देख सकते हैं. इसके अलावा अगर फिल्म की बात करें तो ‘द ओडिसी’ को क्रिस्टोफर नोलन ने लिखा और डायरेक्ट किया है.
बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म
बता दें कि उन्होंने अपनी वाइफ और लंबे समय से साथ काम कर रही एम्मा थॉमस के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है. फिल्म ने दुनियाभर में बेहद तगड़ा कलेक्शन किया है और जमकर नोट कमाए हैं. फिल्म को दर्शकों ने भी बेहद शानदार रिस्पॉन्स दिया है. ऐसे में अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म ओटीटी पर आने के बाद कैसा परफॉर्म करती है?
‘द ओडिसी’ का कलेक्शन
इसके अलावा अगर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में इतिहास रचते हुए $1.352 बिलियन (लगभग 11,350 करोड़ रुपये) से ज्यादा की कमाई कर ली है. साथ ही क्रिस्टोफर की ये फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली आर-रेटेड फिल्म बन चुकी है. वहीं, अगर फिल्म के भारतीय कलेक्शन की बात करें तो इंडिया में भी इसका कुल कलेक्शन लगभग 100 से 150 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है.
यह भी पढ़ें- Toxic ने एडवांस बुकिंग में काटा बवाल, कुछ ही घंटों में बिके लाखों टिकट, जानें कलेक्शन
संबंधित खबरें
'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
3 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
5 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
6 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
7 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
8 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
9 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
1 day agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
1 day agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines