Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Trailer: शाहिद कपूर और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, अब सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर फुल एंटरटेनमेंट और रोमांस से भरपूर है। ट्रेलर में कृति सेनन का रोबोटिक अंदाज फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। कृति एक अमेरिकन लड़की सिफरा का रोल प्ले करेंगी। 2 मिनट 27 सेकंड का ये ट्रेलर काफी दमदार है।ट्रेलर में देखा जा सकता है शाहिद कपूर कृति के प्यार के पागल में हो जाते हैं और सबसे दिलचस्प बात ये है कि कृति कोई लड़की नहीं बल्कि रोबोट है ये बात ट्रेलर के आखिर में पता चलेगी।
कृति (Kriti Sanon) एक अमेरिकन लड़की सिफरा का रोल प्ले करेंगी। ट्रेलर फुल फैमिली ड्रामा से भरपूर है, इसमें देखा जा सकता है कृति अपनी होने वाली सास से बात कर रही हैं और उन्हें उनके नाम से बुलाती हैं, ये सुनकर उनकी सास हैरान हो जाती है और तभी शाहिद कृति का सपोर्ट करते हुए कहते हैं वो अमेरिका से है न इसलिए। कृति का फिल्म में अमेरिका से होना ही उनके ससुराल वालों के लिए बहुत बड़ी बात है। शाहिद (Shahid Kapoor) के घरवालें कृति से इम्प्रेस हो जाते हैं। शाहिद और कृति की ऑन्स्क्रीन जोड़ी फैंस को खूब पसंद आने वाली है और फिल्म के गाने भी काफी एंटरटेनिंग हैं।
कब होगी रिलीज?
वैलेंटाइन वीक में शाहिद और कृति की रोमांटिक केमिस्ट्री का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा, ये 9 फरवरी को सिनेमाघर में रिलीज होगी। फिल्म के बाकि कास्ट की अगर बात करें तो डिंपल कपाड़िया और धर्मेंद्र ने भी फिल्म में अहम रोल प्ले किया है। बता दें, जब शाहिद को कृति से प्यार होता है तो उन्हें ये बात नहीं पता थी कि वो एक रोबोट हैं, फिर उन्हें अपने ही घर के सदस्य से ये बात चलती है और अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस लव स्टोरी को कोई मुकाम मिलता है कि नहीं? ये सब जानने के बाद फिल्म की कहानी कैसा मोड़ लेगी? अब इसमें आगे क्या होने वाला है, इसके लिए आपको 9 फरवरी का इंतजार करना होगा।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines