Trailer Review: रोबोट बनीं Kriti Sanon, शाहिद कपूर के साथ लड़ाएंगी इश्क, सस्पेंस से भरपूर है ट्रेलर

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के ट्रेलर में शाहिद और कृति की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है फिल्म की कहानी सस्पेंस, रोमांस और ड्रामा से भरपूर होने वाली है।

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Trailer

image credit-news 24

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Trailer: शाहिद कपूर और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, अब सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर फुल एंटरटेनमेंट और रोमांस से भरपूर है। ट्रेलर में कृति सेनन का रोबोटिक अंदाज फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। कृति एक अमेरिकन लड़की सिफरा का रोल प्ले करेंगी। 2 मिनट 27 सेकंड का ये ट्रेलर काफी दमदार है।ट्रेलर में देखा जा सकता है शाहिद कपूर कृति के प्यार के पागल में हो जाते हैं और सबसे दिलचस्प बात ये है कि कृति कोई लड़की नहीं बल्कि रोबोट है ये बात ट्रेलर के आखिर में पता चलेगी।

विज्ञापन

कृति  (Kriti Sanon) एक अमेरिकन लड़की सिफरा का रोल प्ले करेंगी। ट्रेलर फुल फैमिली ड्रामा से भरपूर है, इसमें देखा जा सकता है कृति अपनी होने वाली सास से बात कर रही हैं और उन्हें उनके नाम से बुलाती हैं, ये सुनकर उनकी सास हैरान हो जाती है और तभी शाहिद कृति का सपोर्ट करते हुए कहते हैं वो अमेरिका से है न इसलिए। कृति का फिल्म में अमेरिका से होना ही उनके ससुराल वालों के लिए बहुत बड़ी बात है। शाहिद  (Shahid Kapoor) के घरवालें कृति से इम्प्रेस हो जाते हैं। शाहिद और कृति की ऑन्स्क्रीन जोड़ी फैंस को खूब पसंद आने वाली है और फिल्म के गाने भी काफी एंटरटेनिंग हैं।

विज्ञापन

कब होगी रिलीज?

विज्ञापन

वैलेंटाइन वीक में शाहिद और कृति की रोमांटिक केमिस्ट्री का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा, ये  9 फरवरी को सिनेमाघर में रिलीज होगी। फिल्म के बाकि कास्ट की अगर बात करें तो डिंपल कपाड़िया और धर्मेंद्र ने भी फिल्म में अहम रोल प्ले किया है। बता दें, जब शाहिद को कृति से प्यार होता है तो  उन्हें ये बात नहीं पता थी कि वो एक रोबोट हैं, फिर उन्हें अपने ही घर के सदस्य से ये बात चलती है और अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस लव स्टोरी को कोई मुकाम मिलता है कि नहीं? ये सब जानने के बाद फिल्म की कहानी कैसा मोड़ लेगी?  अब इसमें आगे क्या होने वाला है, इसके लिए आपको 9 फरवरी का इंतजार करना होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ