Hanuman team donates for Ram Mandir: तेजा सज्जा स्टारर फिल्म ‘हनुमान’ (Hanuman) इन दिनों चर्चा में है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। दूसरी तरफ राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। ऐसे में कुछ दिन पहले तेजा सज्जा की टीम ने वादा किया था बॉक्स ऑफिस पर बिकने वाले हर टिकट से 5 रुपए अयोध्या राम मंदिर (Ram Mandir) की ग्रोथ के लिए दिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने ग्लोबली 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।
बताया जा रहा है वीकेंड में फिल्म को अधिक फायदा हुआ, जिसके बाद इसने अयोध्या राम मंदिर के लिए 2,66,41,055 का दान दिया है। वे पहले ही फिल्म के प्रीमियर के दौरान बेचे गए 2,97,162 टिकटों में से ₹14,85,810 का चेक दान कर चुके हैं। वहीं इससे पहले भी बॉलीवुड के कई ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने राम मंदिर के लिए अच्छा दान दिया है, इनमें एक नाम अक्षय कुमार का भी है। अक्षय कुमार ने राम मंदिर के निर्माण के लिए बड़ा फंड दान दिया है, हालांकि उन्होंने कितना फंड दिया है, अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है। बॉलीवुड की नहीं साउथ के जाने -माने एक्टर पवन कल्याण ने भी राम मंदिर के लिए 30 लाख रुपए दान दिया थे।
कई बॉलीवुड सेलेब्स ने दान किए पैसे
साथ ही मंदिर निर्माण के लिए दान देने वालों में मुकेश खन्ना, गुरमीत चौधरी, हेमा मालिनी, अनुपम खेर समेत कई एक्टर्स का नाम शामिल है, जिन्होंने मंदिर के लिए अच्छा-खासा फंड दिया है। राम मंदिर आयोजन के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स को भी आमंत्रित किया गया है। बता दें, रजनीकांत, रामचरण, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट सहित कई सेलिब्रेटीज को समारोह के लिए इनवाइट किया गया है।
ये भी पढ़ें-Munawar Faruqui को कांटे की टक्कर दे रहे ये 5 कंटेस्टेंट्स
राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में नहीं आएंगे विवेक अग्निहोत्री
इनमें ही कुछ नाम ऐसे भी हैं, जो किसी कारण वश राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में नहीं आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर मोहन बाबू और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री भी इस आयोजन में नहीं आएंगे।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
11 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
12 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
14 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
1 day ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines