AP Dhillon संग वायरल हुआ Tara Sutaria का वीडियो, अब Veer Pahariya के साथ निकलीं छुट्टियां मनाने, तो यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

Tara Sutaria And Veer Pahariya: तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तारा और वीर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है.

Tara Sutaria, Veer Pahariya

Tara Sutaria, Veer Pahariya. image credit- social media

Tara Sutaria And Veer Pahariya: तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया को कई बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों की जमकर चर्चा सुनने को मिल जाती है. हाल ही में तारा और वीर को एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में देखा गया. इस दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं, जिसके बाद अब तारा और वीर छुट्टियों पर निकल गए हैं, तो यूजर्स ने इस पर भी अपना अलग ही रिएक्शन दिया है.

विज्ञापन

तारा का वीडियो वायरल

दरअसल, एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट से तारा सुतारिया और वीर का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में तारा, एपी ढिल्लों के साथ जमकर डांस करती नजर आईं. इतना ही नहीं बल्कि वीडियो में तारा ने एपी ढिल्लों को हग किया, जिसके बाद इस दौरान का वीर का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

विज्ञापन

इंटरनेट पर हुई वीर के रिएक्शन की चर्चा

सोशल मीडिया पर वीर का रिएक्शन देखने के बाद लोगों ने चर्चा शुरू कर दी और बातें होने लगी कि वीर को जलन हो रही हैं. हालांकि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद वीर और तारा की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया. इसके बाद अब दोनों वेकेशन पर निकल गए हैं.

यूजर्स ने क्या कहा?

एयरपोर्ट से तारा और वीर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों को साफ स्पॉट किया गया है. इस दौरान दोनों ने कैमरे के देखने के बाद हाय भी किया, लेकिन यूजर्स ने इस पर अलग तरह से रिएक्शन दिया. एक यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद थोड़े ही दिन में ब्रेकअप होने वाला है. दूसरे यूजर ने कहा कि रिलेशनशिप को बचाने के लिए.

विज्ञापन

अक्सर साथ में आते हैं नजर

इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा कि अब नुकसान की भरपाई करेगा. इसके अलावा कुछ यूजर्स ने दोनों को साथ देखकर प्यार भी लुटाया है और दोनों की तारीफ की है. गौरतलब है कि वीर और तारा के रिलेशन को लेकर कई बार बातें सुनने को मिल जाती हैं. दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ