Talwiinder, Disha Patani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने हाल ही में उदयपुर में शादी की है. इस शादी से कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए. नूपुर और स्टेबिन की शादी से एक ऐसा वीडियो भी सामने आया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. जी हां, ये वीडियो किसी और का नहीं बल्कि दिशा पाटनी और तलविंदर का है. इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर दोनों के डेटिंग रूमर्स तेजी से फैल गए. इस बीच अब तलविंदर की एक्स का एक पोस्ट भी सामने आया है, जो इंटरनेट पर चर्चा में है.
तलविंदर की एक्स का क्रिप्टिक पोस्ट
दरअसल, दिशा पाटनी और तलविंदर के डेटिंग रूमर्स इस वक्त जोरों पर हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक यही सुनने को मिल रहा है कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है. हालांकि, इन रूमर्स पर अभी तक तलविंदर और दिशा दोनों की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है. इस बीच तलविंदर की एक्स ने अपने क्रिप्टिक पोस्ट में हैरान करने वाली बात लिखा है.
तलविंदर की रूमर्ड एक्स गर्लफ्रेंड ने क्या लिखा?
तलविंदर की रूमर्ड एक्स गर्लफ्रेंड ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि यह सिर्फ एचआईवी और STIs की बात नहीं है बल्कि लोग श्राप और दुर्भाग्य का बोझ भी झेल रहे हैं. सावधान रहें कि आप किसके साथ सोते हैं. जैसे ही ये पोस्ट सामने आया, तो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो गया. गौरतलब है कि नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी से तलविंदर और दिशा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों बेहद क्लोज नजर आ रहे थे.
दिशा और तलविंदर की डिटेंग की रूमर्स
सोशल मीडिया पर जैसे ही लोगों ने इस वीडियो को देखा तो कयास लगाने शुरू कर दिए कि दिशा सीक्रेटली तलविंदर को डेट कर रही हैं. इसके बाद नूपुर और स्टेबिन के रिसेप्शन से भी तलविंदर का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्हें मौनी रॉय के साथ देखा गया. ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर आते ही जमकर वायरल हो गया और यूजर्स ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया. अब देखने वाली बात होगी कि क्या रूमर्ड कपल इन रूमर्स पर कोई रिएक्शन देता है या नहीं?
यह भी पढ़ें- Celina Jaitly को बच्चों से किया गया दूर, पति के दुर्व्यवहार पर फिर छलका एक्ट्रेस का दर्द
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
5 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
1 day agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
1 day ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
1 day agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
1 day agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
1 day agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
2 days ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines