Taapsee Pannu Interview: तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज ‘डंकी’ (Dunki) की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं। इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। मनु रंधावा का रोल फैंस को बहुत पसंद आया। अब पिंकविला के एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने बताया कि उनका पहला सेलिब्रेटी क्रश कौन था और उनकी अब तक की पसंदीदा फिल्म कौन सी है? तापसी पन्नू ने इंटरव्यू के दौरान कई पर्सनल सवालों का जवाब दिया है।
इंटरव्यू के दौरान तापसी पन्नू से सबसे पहले उनकी फेवरेट फिल्म के बारे में पूछा गया, जिसका जवाब तापसी ने बहुत ही अच्छे से दिया, उन्होंने कहा, उनकी पसंदीदा फिल्म ‘चक दे इंडिया’ थी। इसमें शाहरुख खान ने हॉकी कोच का रोल प्ले किया था। इसके साथ ही तापसी पन्नू ने डंकी में शाहरुख खान के साथ अपने अनुभव को भी शेयर किया, उन्होंने कहा, शाहरुख खान के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा, उम्मीद हैं फैंस हम दोनों को साथ में फिर से सिल्वर स्क्रीन पर देखना चाहेंगे।
इस डायरेक्टर के साथ काम करना चाहती थीं तापसी पन्नू
वहीं आगे इंटरव्यू में तापसी से उनके पहले सेलिब्रेटी क्रश के बारे में पूछा गया, जिसके जवाब में तापसी ने बताया, उन्हें ऋतिक रोशन, जॉन अब्राहम स्कूल और कॉलेज टाइम के कई लोगों पर क्रश था। तापसी पन्नू ने इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर नीरज पांडे के साथ काम करने के बारे में भी खुलासा किया, उन्होंने कहा, वो डायरेक्टर नीरज पांडे के साथ काम करने के लिए बहुत एक्साइटेड थीं। उन्होंने कहा, मैं उनसे रोज मिलती थी और कहती सर मुझे काम दे दो। बता दें, ‘नाम शबाना’ और बेबी में तापसी पन्नू ने नीरज पांडे के साथ काम किया था।
ये भी पढ़ें-Fighter Song Review: फाइटर प्लेन उड़ाने वाले जांबाजों में दिखी कॉलेज जैसी नादानी
एक्ट्रेस ने आगे इंटरव्यू के दौरान, ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ के बारे में भी बात की, उन्होंने बताया, फिल्म का दूसरा पार्ट शूट कर लिया गया है, इसे एडिट होना बाकि है और ये 2024 तक सिनेमाघर में रिलीज हो जाएगी।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
1 hr ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
3 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
5 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
9 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
12 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
13 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
14 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
17 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines