Sunny Deol Upcoming Film Parshuram: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. फिल्म अपनी रिलीज के बेहद करीब है और सनी भी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. इस बीच अब सनी की दूसरी अपकमिंग फिल्म ‘परशुराम’ को लेकर अपडेट आया है, जिसमें बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग और रिलीज पोस्टपोन हो गई है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये पूरा मामला?
फिल्म ‘परशुराम’
दरअसल, सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘परशुराम’ की शूटिंग दो महीने बाद शुरू होने वाली थी, जिसे अब रोक दिया गया है. सनी भी फिल्म की शूटिंग को लेकर तैयारी करने वाले थे, लेकिन अब इसके टालने की खबर आई है. डायरेक्टर निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘परशुराम’ मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में से एक है.
डायरेक्टर बने वजह
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘परशुराम’ की शूटिंग को रोक दिया गया है और इसकी वजह फिल्म के डायरेक्टर निखिल नागेश भट्ट हैं. दरअसल, ‘परशुराम’ से पहले निखिल अपना हॉलीवुड प्रोजेक्ट कंप्लीट करना चाहते हैं. हाल ही में खबर आई है कि निखिल, हॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर ‘डेडलॉक्ड’ से डेब्यू करने जा रहे हैं.
‘डेडलॉक्ड’ की तैयारियां शुरू
अब जाहिर है कि ऑस्कर विनर जेमी फॉक्स स्टारर फिल्म के निर्देशन के बाद ही निखिल नागेश भट्ट, सनी देओल की ‘परशुराम’ पर फोकस करेंगे और इसकी शूटिंग शुरू करेंगे. जानकारी की मानें तो सुनने में आया है कि निखिल ने अपने हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘डेडलॉक्ड’ की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं.
‘बंटवारा 1947’ और ‘रामायण’
इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा ये भी जानकारी है कि इस फिल्म के कंप्लीट होने से पहले वो किसी और फिल्म को साइन नहीं करेंगे. उम्मीद है कि डायरेक्टर 2027 तक ‘परशुराम’ की शूटिंग शुरू कर सकते हैं. वहीं, अगर सनी देओल की बात करें तो इन दिनों उनकी दो फिल्में चर्चा में हैं, जिसमें ‘बंटवारा 1947’ और ‘रामायण’ हैं. ‘बंटवारा 1947’ फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी और ‘रामायण’ को दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- फिर उड़ी Harshvardhan Rane और Sanjeeda Shaikh के अफेयर की रूमर्स
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 mins agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines