Batwara 1947: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर चर्चा में हैं. लोगों को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. आज यानी 28 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है. इस बीच सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म को रिलीज करने की मंजूरी दे दी है. आइए जानते हैं कि फिल्म को कौन-सा सर्टिफिकेट मिला है और इसमें कितने कट लगे हैं?
‘बंटवारा 1947’ को कौन-सा सर्टिफिकेट मिला?
दरअसल, अभिनेता सनी देओल ने फिल्म के सेंसर बोर्ड द्वारा पास होने की जानकारी खुद दी है. सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सनी ने लिखा है कि हमें खुशी है कि ‘बंटवारा 1947’ को सीबीएफसी ने बिना किसी कट के मंजूरी दे दी है और इसे ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
सनी ने आगे लिखा कि ये फिल्म इंसानियत और प्यार के बारे में है. इसे 14 अगस्त यानी पार्टिशन डे से सिनेमाघरों में देखें. सनी देओल की इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट का पास कर दिया है. साथ ही फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट भी दे दिया है यानी अब ये फिल्म रिलीज के लिए तैयार है.
फिल्म की कास्ट
वहीं, अगर फिल्म की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में सनी देओल के अलावा शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर भी हैं. बता दें कि ये फिल्म प्रीति जिंटा की पांच साल से ज्यादा समय के बाद एक्टिंग में वापसी है.
फिल्म की कहानी
इस फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है और गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं. फिल्म ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की कहानी की बात करें तो ये एक मुहाजिर परिवार की कहानी है, जो विभाजन के बाद लाहौर जाता है और एक खाली पड़े हिंदू घर में रहने लगता है. देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है और ये बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करेगी.
यह भी पढ़ें- ‘मुझे डर था…’, Badshah की रूमर्ड वाइफ ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, क्या रैपर संग आई रिश्ते में दरार?
संबंधित खबरें
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
51 mins agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
4 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
5 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
8 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
9 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
10 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
11 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
20 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
1 day agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines