Batwara 1947: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर सुर्खियों में हैं. सनी इन दिनों फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. फिल्म की रिलीज का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब सनी देओल ने फिल्म की रिलीज से पहले फैंस से खात बात की है. आइए जानते हैं कि सनी देओल ने क्या कहा है.
मुंबई में फिल्म का प्रमोशन
दरअसल, हाल ही में सनी ने मुंबई में फिल्म का प्रमोशन किया था. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने फिल्म की कहानी, किरदार और इसके पीछे की मंशा का जिक्र किया. इस दौरान सनी ने कहा कि किरदार ठीक वैसे ही हैं, जैसे उन्हें लिखा गया था. सनी ने बताया कि हमने कभी भी किसी चीज को न्यूट्रल करने या मौजूदा माहौल के हिसाब से ढालने की कोशिश नहीं की है.
क्या बोले सनी देओल?
अभिनेता ने कहा कि फिल्म की कहानी जैसे लिखी गई थी, ये बिल्कुल वैसी ही है. सनी कहते हैं कि जब आप फिल्म देखेंगे तो आप वो सब भूल जाएंगे. आप इस सफर में इतने शामिल हो जाएंगे कि फिल्म देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि बंटवारे का क्या मतलब था और मुश्किल हालात में खुद के और अपने अपनों के साथ खड़े होना कितना जरूरी था.
फिल्म ‘बंटवारा 1947’
गौरतलब है कि सनी के अलावा इस फिल्म में शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. फिल्म ‘बंटवारा 1947’ एक भावुक करने वाली कहानी है और ये भारत के बंटवारे के दर्द और उससे जुड़े इंसानी जज्बातों को करीब से दिखाएगी.
फिल्म ‘आवारापन 2’ के साथ होगी टक्कर
इस फिल्म में मुश्किल हालात में भी प्यार, हिम्मत, त्याग और कभी हार ना मानने वाले जज्बे की कहानी दिखाई जाएगी. ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हालांकि, फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग करना आसान नहीं होगा क्योंकि उसी दिन यानी 14 अगस्त को ही इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ भी रिलीज हो रही है. देखने वाली बात होगी कि दोनों फिल्मों में कौन ज्यादा बड़ी ओपनिंग करती है.
यह भी पढ़ें- Varanasi से लीक हुआ महेश बाबू का एक्शन वीडियो, पहले भी लीक हो चुके हैं फिल्म के सीन
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 hr agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
2 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
21 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
23 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
2 days agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines