Sunny Deol को पहली फिल्म के लिए मिली थी इतनी फीस, डेब्यू फिल्म में इस हसीना के साथ किया था रोमांस

Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की डेब्यू फिल्म को लोगों का बेहद प्यार मिला था. इस फिल्म को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं. आइए जानते हैं कि सनी की डेब्यू फिल्म के लिए उन्हें कितनी फीस मिली थी?

Sunny Deol

Sunny Deol. image credit- social media

Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक फिल्म को लेकर खूब बातें हो रही हैं. इस बीच अब हम आपको सनी देओल की डेब्यू फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म में सनी के साथ किस हीरोइन ने काम किया था और पहली फिल्म के लिए एक्टर को कितने रुपये बतौर फीस मिले थे?

विज्ञापन

सनी देओल की डेब्यू फिल्म

अभिनेता सनी देओल की डेब्यू फिल्म की बात करें तो सनी की डेब्यू फिल्म साल 1983 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का नाम ‘बेताब’ है. सनी ने 26 साल की उम्र में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म से सनी देओल छा गए थे और लोगों को उनकी पहली ही फिल्म बेहद पसंद आई थी.

विज्ञापन

सनी की डेब्यू फिल्म की फीस

फिल्म ‘बेताब’ से सनी देओल ने इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. इस फिल्म के बजट की बात करें तो इसे 3 करोड़ रुपये में बनाया गया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार परफॉर्म किया था और 13.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इस फिल्म के लिए सनी देओल को 5 लाख रुपये बतौर फीस मिली थी.

फिल्म में लीड एक्ट्रेस कौन थी?

सनी देओल की डेब्यू फिल्म ‘बेताब’ की बात करें तो इस फिल्म में एक्टर के साथ अमृता सिंह नजर आई थी. दोनों के जोड़ी को स्क्रीन पर बेहद प्यार मिला था और लोगों ने पसंद किया था. फिल्म ‘बेताब’ एक रोमांटिक फिल्म है, जो आज भी लोगों को पसंद है और दर्शक इसे देखना पसंद करते हैं.

विज्ञापन

फिल्म ‘बॉर्डर 2’

फिल्म ‘बेताब’ में सनी और अमृता का रोमांस आज भी पॉपुलर है. इस फिल्म में सनी और अमृता के अलावा शम्मी कपूर, निरूपा रॉय, अनु कपूर और प्रेम चोपड़ा भी अहम किरदार में नजर आए थे. वहीं, अब सनी देओल अपनी आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ