Salim Khan: सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में हैं. बॉलीवुड के कई सेलेब्स सलीम खान का हाल लेने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं. इस बीच अब फिल्ममेकर सुभाष घई ने सलीम खान के जल्दी ठीक होने की दुआ की है. साथ ही सलीम खान संग अपने रिश्ते पर भी बात की है. आइए जानते हैं कि सुभाष घई ने क्या कहा है?
सुभाष घई ने जल्दी ठीक होने की मांगी दुआ
फिल्ममेकर सुभाष घई ने सलीम खान की तबीयत को लेकर चिंता जाहिर करते हुए उनके जल्दी ठीक होने की दुआ मांगी है. एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सलीम साहब मेरे भाई के जैसे हैं और वो आज से नहीं बल्कि 30-40 साल से. सलमान तो बाद में आए, जिन्होंने मेरी फिल्म में काम किया.
क्या बोले सुभाष?
सुभाष ने आगे कहा कि सबसे पहले सलीम साहब, जिनकी मैं नहीं बल्कि पूरी इंडस्ट्री इज्जत करती है और उनके लिए प्रार्थना करती है कि उनकी सेहत अच्छी रहे और लंबी हो क्योंकि वो बहुत अच्छे इंसान हैं. हर कोई सलीम खान के जल्दी ठीक होने की दुआ मांग रहा है. पूरा खान परिवार भी एक साथ नजर आ रहा है.
पूरा खान परिवार साथ
अरबाज खान के बेटे अरहान और सोहेल खान के बेटे निर्वाण को अस्पताल में देखा गया. इनके अलावा लेखक जावेद अख्तर ने भी सलीम खान का हाल लिया. साथ ही सलमान खान, अर्पिता, शूरा खान और परिवार के बाकी लोग भी सलीम खान को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे. इस वक्त जो भी सलीम के बारे में सुन रहा है, उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है.
स्थिर बताई जा रही है सलीम खान की तबीयत
गौरतलब है कि बीते दिन यानी 17 फरवरी को सलीम खान को अस्पताल में एडमिट कराया गया था. खबर आने के बाद हर कोई टेंशन में आ गया, लेकिन अभी सलीम खान की हालत स्थिर बताई जा रही है. पूरा परिवार सलीम खान के साथ है. फैंस से लेकर उनके चाहने वाले तक हर कोई उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है.
यह भी पढ़ें- तिहाड़ जेल में 12 दिन बिताने पर फिल्म बनाएंगे राजपाल यादव? एक्टर ने खुद दे दिया जवाब
संबंधित खबरें
'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
13 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
17 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
4 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
4 days ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
4 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
5 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines