हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Subedaar Teaser Review: अनिल कपूर का 'झक्कास' एक्शन, 69 की उम्र में बने राउडी, दुश्मनों के छुड़ाए पसीने

Subedaar Teaser Review: अनिल कपूर इन दिनों फिल्म ‘सूबेदार’ को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में फिल्म का टीजर वीडियो जारी किया गया है, जिसमें उनका राउडी वाला एकदम ‘झक्कास’ लुक देखने के लिए मिला है. ये एक थ्रिलर एक्शन फिल्म है.

विज्ञापन
अनिल कपूर की 'सूबेदार' का टीजर रिव्यू. (Photo- Youtube)

Subedaar Teaser Released: सिनेमा जगत में इन दिनों ऐसा लग रहा है, जैसे गुजरा दौर यानी कि 90s के एक्टर का समय लौट रहा है. फिल्मों में आज के कलाकारों से ज्यादा 90s के अभिनेताओं को स्क्रीन पर काफी पसंद किया जा रहा है और उनका रोल-किरदार और एक्शन वही पुराना वाला देखने के लिए मिल रहा है, जो फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग है. ऐसे में अब अनिल कपूर अपनी फिल्म ‘सूबेदार’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का टीजर हाल ही में जारी किया गया है, जिसमें उनका लुक ही नहीं बल्कि पुराना वाला ही एक्शन देखने के लिए मिल रहा है. अभिनेता 69 साल की उम्र में राउडी बने दिखाई दे रहे हैं. चलिए बताते हैं फिल्म का टीजर कैसा है.

दरअसल, अनिल कपूर ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर शेयर किया है, जिसका रन टाइम 1.07 मिनट है. इसमें अनिल को शानदार एक्शन मोड में देखा जा सकता है. वो रिटायर्ड सैनिक अर्जुन मौर्य के किरदार में हैं, जो बदलती दुनिया में शांति पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. अनिल ने पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘उन्होंने गलत आदमी से पंगा ले लिया है. सूबेदार प्राइम पर एक नई फिल्म.’

यह भी पढ़ें: ‘गर्भाशय निकलवा दिया…’, उदित नारायण ने पहली पत्नी के खिलाफ रची थी साजिश? लगाया गंभीर आरोप

विज्ञापन

हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर फिल्म है ‘सूबेदार’

अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर होने वाली है, जिसमें भरपूर एक्शन ड्रामा देखने के लिए मिलने वाला है. इसकी झलक टीजर में दिखाई गई है. अनिल कपूर का पुराना वाला एक्शन अंदाज देखने के लिए मिल रहा है. वह दुश्मनों के पसीने छुड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. फैंस को अनिल का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है. इसमें उनके साथ ‘पंचायत’ के प्रहलाद चा भी हैं. ऐसे में अनिल और प्रहलाद चा की जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आने वाली है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म को दर्शकों से कैसा रिस्पांस मिलता है साथ ही इस जोड़ी को भी.

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड-साउथ पर भोजपुरी फीवर, ‘राजाजी के दिलवा’ पर पवन सिंह संग थिरके अदिवी शेष, पूनम पांडे से भी नहीं हुआ कंट्रोल

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी ‘सूबेदार’

बहरहाल, अगर अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ की रिलीज के बारे में बात की जाए तो इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं में देखा जा सकता है. फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 5 मार्च, 2026 को रिलीज किया जाएगा. फैंस इसका टीजर रिलीज होने के बाद से ही मूवी की रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं. बेदार की कहानी सुरेश त्रिवेनी और प्रज्वल चंद्रशेखर द्वारा लिखी गई है.

इतना ही नहीं, अनिल कपूर की इस फिल्म ‘सूबेदार’ में राधिका मदान भी नजर आने वाली हैं. हालांकि, टीजर में उनकी झलक नहीं दिखाई गई है लेकिन बताया जा रहा है कि राधिका फिल्म में उनकी बेटी के किरदार में दिखाई देने वाली हैं. फैंस इस फिल्म के टीजर की तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola