South Actress Bollywood Debut Flop: फिल्मी दुनिया के कलाकार हर इंडस्ट्री में अपना हाथ आजमाते हैं. फिर चाहे वो हिंदी हो या साउथ या फिर हॉलीवुड ही क्यों ना हो? कभी-कभी स्टार्स का डेब्यू सुपरहिट निकल जाता है, लेकिन कई बार बड़े-बड़े स्टार्स को भी फ्लॉप का सामना करना पड़ता है. आज हम आपको एक ऐसी साउथ एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन पर 4000 करोड़ का दांव लगा है, लेकिन उनका बॉलीवुड डेब्यू फ्लॉप हो गया है. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन एक्ट्रेस हैं?
पॉपुलर एक्ट्रेस साई पल्लवी
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस साई पल्लवी हैं. जी हां, साई पल्लवी इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं. साई ने आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ फिल्म ‘एक दिन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है, जो अब सुर्खियों में बना हुआ है क्योंकि ये फिल्म फ्लॉप होती नजर आ रही है.
बॉलीवुड डेब्यू हुआ फ्लॉप
एक तरफ साई का फ्लॉप बॉलीवुड डेब्यू है, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस पर 4000 करोड़ का दांव लगा है. साई पल्लवी, रणबीर कपूर के साथ 4000 करोड़ी फिल्म ‘रामायण’ में नजर आने वाली हैं, जिसको लेकर अभी से बज बन रहा है, लेकिन साई के फ्लॉप डेब्यू ने फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स की टेंशन बढ़ा दी है और अब मेकर्स बड़ा फैसला ले सकते हैं.
मेकर्स उठा सकते हैं बड़ा कदम
दरअसल, फिल्म ‘एक दिन’ की रिलीज के बाद लोगों ने इसे कुछ खास भाव नहीं दिया और लोगों ने रिव्यू देते हुए कहा कि साई पल्लवी की हिंदी में साउथ भारतीय लहजा साफ सुनाई देता है. इसलिए अब फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स बड़ा फैसला ले सकते हैं. एबीपी न्यूज की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के मेकर्स डबिंग आर्टिस्ट की हेल्प ले सकते हैं.
अभी नहीं आई कोई आधिकारिक जानकारी
जी हां, फिल्म ‘एक दिन’ के फ्लॉप होने के बाद ‘रामायण’ के मेकर्स, साई पल्लवी के कुछ संवादों को डबिंग आर्टिस्ट से डब कराने पर विचार कर सकते हैं. अभी ये कंफर्म नहीं है, लेकिन सुनने में यही आ रहा है. कहा जा रहा है कि फिल्म की भाषा को ज्यादा शुद्ध बनाने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है, जिससे दर्शकों को ‘रामायण’ का ओरिजिनल अनुभव कराया जा सके.
यह भी पढ़ें- 30 साल की वो साउथ एक्ट्रेस, जो बॉलीवुड में भी पॉपुलर
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 day ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines