47 साल की वो हसीना, जिनका बॉलीवुड डेब्यू हुआ फ्लॉप, फिर बनीं टॉप की एक्ट्रेस

South Actress: आज हम आपको उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अक्षय खन्ना के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था, लेकिन वो फ्लॉप हो गया था. हालांकि, एक्ट्रेस फिर भी टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हो गईं. आइए जानते हैं इनके बारे में…

jyotika

jyotika. image credit- social media

South Actress: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए बहुत मेहनत की है. आज हम आपको उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिनका बॉलीवुड डेब्यू फ्लॉप हो गया था, लेकिन वो साउथ की टॉप की एक्ट्रेस बनकर दुनिया के सामने आई. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हसीना हैं और कैसे ये साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हो गई?

विज्ञापन

अक्षय खन्ना के साथ किया था डेब्यू

हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि अक्षय खन्ना की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस ज्योतिका हैं. जी हां, ज्योतिका ने बॉलीवुड नहीं तमिल सिनेमा में पॉपुलैरिटी हासिल की हैं और वो एक कमाल की अदाकारा हैं. ज्योतिका ने हिंदी फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था.

विज्ञापन

एक्टिंग से बनाई दूरी

भले ही ज्योतिका ने बॉलीवुड स्टार अक्षय खन्ना के साथ हिंदी सिनेमा में कदम रखा था, लेकिन उन्हें कामयाबी हाथ नहीं लगी थी. इसके बाद उन्होंने तमिल सिनेमा का रुख किया और पॉपुलैरिटी हासिल की. हालांकि, इसके बाद 27 की उम्र में उन्होंने परिवार पर ध्यान देने के लिए एक्टिंग से दूरी बना ली थी.

एक्टर सूर्या से शादी

गौरतलब है कि ज्योतिका ने साउथ सिंघम यानी एक्टर सूर्या से शादी की है. एक्ट्रेस ने 27 साल की उम्र और 2006 में फिल्मों से दूरी बना ली थी. इसके बाद 36 साल की उम्र में उन्होंने वायाधिनिले से 2015 में कमबैक किया था. अपने कमबैक पर एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने तमिल फिल्मों में वापसी की है और 8 साल में कोई फीमेल लीड फिल्म नहीं बनी थी.

विज्ञापन

‘सिस्टम’ में आएंगी नजर

इसके अलावा अगर ज्योतिका की बात करें तो वो कई अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं. ज्योतिका तमिल, मलयालम और तेलुगू फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. साल 2024 में उन्हें हिंदी फिल्म ‘शैतान’ में देखा गया था. इसी साल उन्होंने ‘डब्बा कार्टेल’ में भी ओटीटी डेब्यू किया था. इसके अलावा अब एक्ट्रेस ‘सिस्टम’ में भी नजर आने वाली हैं, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ