हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jacqueline Fernandez के विवादित गाने ‘जुगनी’ के साथ AI से हुई साजिश, मेकर्स ने लगाए बदनाम करने के आरोप

Jacqueline Fernandez Song Jugni Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के गाने ‘जुगनी’ को लेकर मेकर्स ने सख्ती दिखाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये मामला?

विज्ञापन
jugni. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Jacqueline Fernandez Song Jugni Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस बीते महीने अपने गाने ‘जुगनी’ को लेकर चर्चा में थीं. 15 जुलाई को रिलीज हुए इस गाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था, जिसके बाद अब मेकर्स ने सख्ती दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?

जैकलीन के गाने पर विवाद

दरअसल, बीते महीने 15 जुलाई को रिलीज हुए जैकलीन के गाने ‘जुगनी’ के कुछ सीन्स को देखकर लोग भड़क गए थे. इस गाने के म्यूजिक वीडियो में जैकलीन के साथ वार्डरोब मालफंक्शन हुआ था. गाने में जैकलीन के क्लोजअप शॉट है, जिसमें एक्ट्रेस रिवीलिंग ब्लाउज पहने नजर आ रही हैं और डांस कर रही हैं.

लोगों ने बताया शर्मनाक

गाने में जैकलीन का ब्लाउज लूज होने की वजह से वो वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हो गई थीं. इस वजह से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था और लोगों ने इसे बेहद शर्मनाक बताया था. कुछ लोगों का तो यहां तक कहना था कि मेकर्स ने जानबूझकर ये रिवीलिंग पार्ट दिखाया था. जब विवाद बढ़ गया, तो मेकर्स ने गाने के उस पार्ट को ब्लर कर दिया.

विज्ञापन

गाने के साथ AI से हुई छेड़छाड़

इस गाने को बी प्राक और सोनू ठुकराल ने गया है. अब सिंगर सोनू ठुकराल ने इस गाने को लेकर साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है. उनका कहना है कि उनके इस गाने के साथ एआई से छेड़छाड़ हुई है और बदनाम करने की कोशिश की गई है. सोनू ने पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया है.

सोनू ठुकराल ने शेयर किया पोस्ट

सोनू ठुकराल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए सोनू ने इसके कैप्शन में लिखा है कि मैंने अपने गाने “जुगनी” को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. क्लिप को AI का इस्तेमाल करके एडिट भी किया गया है और उस AI-जनरेटेड क्लिप को फैलाया जा रहा है. मैं जल्द ही इस बारे में सबके सामने बात करूंगा.

विज्ञापन

लोगों को पसंद आया गाना

सोनू का कहना है कि उनके गाने के साथ एआई से छेड़छाड़ हुई है. उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि इसके वीडियो क्लिप्स AI से एडिट और जनरेट कर शेयर किए गए हैं. भले ही गाने को लेकर विवाद हुआ, लेकिन फिर भी ये लोगों को पसंद आ रहा है और इंटरनेट पर लोग इसे प्यार दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- कब रिलीज होगा ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर? यश और कियारा के नए पोस्टर को देख क्रेजी हुए फैंस

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola