Sonu Sood बने रियल लाइफ हीरो, फिर किया ये नेक काम, फैंस बोले- जो दूसरों का दर्द…

Sonu Sood: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार में एक्टर की तारीफ हो रही है. आइए जानते हैं कि आखिर सोनू सूद ने ऐसा क्या किया है? कि उनकी इतनी बातें हो रही हैं.

Sonu Sood

Sonu Sood. image credit- social media

Sonu Sood: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्टर की खूब चर्चा होती है. इस बीच अब एक बार फिर से सोनू सूद सुर्खियों में आ गए हैं. अब सोनू सूद ने काम ही ऐसा किया है कि हर कोई उनकी बातें कर रहा है और उनकी तारीफों के पुल बांधता नहीं थक रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर सोनू ने ऐसा क्या किया है?

विज्ञापन

क्यों हो रही सोनू सूद की चर्चा?

दरअसल, सोनू सूद ने गुजरात की वराही गौशाला की मदद के लिए दिल खोलकर दान किया है. ये तो सभी जानते हैं कि सोनू सूद अपने अच्छे काम के लिए जाने जाते हैं. एक्टर हमेशा ही किसी ना किसी की मदद करते रहते हैं. इस बीच अब सोनू ने गायों की देखभाल और उनके बेहतर जीवन के लिए 22 लाख रुपये दान किए हैं.

विज्ञापन

सोनू सूद ने की मदद

सोनू द्वारा दी गई इस रकम का इस्तेमाल गायों के खाने-पीने, इलाज और रहने की सुविधाओं के लिए किया जाएगा. सोनू हमेशा ही बिना किसी को बताए लोगों की मदद करते नजर आते हैं और इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया है, लेकिन जैसे ही ये खबर सामने आई, तो इसने लोगों का दिल जीत लिया और हर कोई एक्टर की जमकर मदद कर रहा है.

यूजर्स ने भी की तारीफ

सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच सोनू की खूब चर्चा हो रही है. एक यूजर ने सोनू की तारीफ करते हुए लिखा कि रियल हीरो. दूसरे यूजर ने कहा कि सोनू के जैसा दिल सबका नहीं होता. एक अन्य यूजर ने कहा कि जो दूसरों का दर्द समझते हैं, वहीं सच्चे और अच्छे इंसान होते हैं. एक अन्य यूजर ने कहा कि सबका हीरो. एक और ने कहा कि सोनू के जैसे लोग राजनीति में होने चाहिए. इस तरह यूजर्स अभिनेता की तारीफ कर रहे हैं. गौरतलब है कि सोनू अक्सर ही किसी ना किसी की मदद करते रहते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ