Sonu Nigam, Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अक्सर ही किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ जाते हैं. इस बीच अब सलमान खान की सिंगिंग पर सोनू निगम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दावा किया गया कि सोनू ने सलमान की सिंगिंग का मजाक बनाया है. इस बीच अब सोनू निगम ने खुद इस पर सफाई पेश की है. आइए जानते हैं कि सोनू ने क्या कहा है?
सोनू निगम ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट के जरिए सोनू ने पूरे मामले पर अपनी सफाई पेश की है. सोनू ने अपने इंस्टाग्राम पर उस वीडियो को शेयर किया है. साथ ही लिखा है कि इंटरनेट पर किसी भी वीडियो को एडिट करके उसका मतलब बदला जा सकता है.
क्या बोले सोनू?
सोनू ने कहा कि क्लिप में मेरे रिएक्शन को सलमान खान की फिल्म ‘मैं हूं हीरो तेरा’ से जोड़ दिया गया जबकि मेरा ये रिएक्शन असल में एक पाकिस्तानी बच्ची के गाने पर था. सोनू ने अपनी बात साफ करते हुए कहा है कि इंटरनेट पर कुछ भी हो सकता है और लोगों को सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे वीडियो को तुरंत सच नहीं मानना चाहिए.
इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
सोनू निगम का ये रिएक्शन देखने के बाद फैंस और यूजर्स ने भी इस पर रिएक्शन दिया है. गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में टीवी स्क्रीन पर सलमान खान का गाना ‘मैं हूं हीरो तेरा’, जो 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘हीरो’ का गाना है, चलते हुए देखा जा सकता है.
सोनू निगम का रिएक्शन
इसी वीडियो में सोनू निगम का रिएक्शन आता है और वो कहते हैं कि बहुत दिनों बाद कोई अच्छी चीज सुनी और दिमाग खराब हो गया, अभी भी ऐसा काम हो सकता है कि इंसान फूट-फूटकर रोए. मतलब मैं फूट-फूटकर रोऊंगा, कोई गाना गा रहा होगा, मैं सुनकर रो दूं. जैसे ही इंटरनेट पर ये वीडियो आया, तो वायरल हो गया और लोगों ने तरह-तरह की बातें शुरू कर दी.
सोनू निगम और सलमान खान
बता दें कि पॉपुलर सिंगर सोनू निगम और अभिनेता सलमान खान ने 1990 के दशक से ही इंडस्ट्री में एक-दूसरे के साथ काम किया है. जी हां, दोनों के बीच कई फिल्मों और गानों को लेकर प्रोफेशनल कनेक्शन रहा है. इतना ही नहीं बल्कि पिछले कुछ सालों में दोनों के बीच गानों को लेकर अलग-अलग राय की चर्चा भी होती रही है. ऐसे में ये वीडियो वायरल हुआ तो बवाल हो गया.
यह भी पढ़ें- Mirzapur: The Movie के गाने ‘शूरवीर’ को लेकर सख्त हुआ हाईकोर्ट, CBFC को दिया ये निर्देश
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
22 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
23 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines