Ajay Devgn Troll: रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सिंघम’ साल 2011 में रिलीज हुई थी. फिल्म में अजय देवगन ने बाजीराव सिंघम का लीड किरदार निभाया था. इस फिल्म की रिलीज को 15 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर फिल्म के एक्टर अजय देवगन ने एक पोस्ट शेयर किया है और फिल्म का आइकॉनिक सीन शेयर किया है. हालांकि, अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे क्या वजह है?
अजय देवगन ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘सिंघम’ का एक सीन शेयर किया है. इस पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने लिखा है कि जुलाई का महीना हमारे लिए वाकई बहुत खास है. ‘सिंघम’ के 15 साल पूरे हुए. इसके आगे उन्होंने रोहित शेट्टी को टैग किया है. जहां कुछ लोगों ने पोस्ट पर प्यार लुटाया तो कुछ ने अजय को ही ट्रोल कर दिया.
यूजर्स ने किया ट्रोल
इस पोस्ट को देखने के बात लोगों ने अजय को ही ट्रोल कर दिया. एक यूजर ने लिखा कि असली सिंघम हो, तो जंतर मंतर में बच्चों का साथ दो, सोशल मीडिया में डींगे मत डालो. दूसरे यूजर ने कहा कि सर जंतर-मंतर जाओ और छात्रों को सपोर्ट करो. तीसरे यूजर ने कहा कि सिंघम का विलेन, रियल लाइफ में हीरो है, जिसे आपने फिल्म में भगा-भगा के मारा था.
क्या बोले यूजर्स?
एक अन्य यूजर ने कहा कि ये फालतू का पोस्ट करने का टाइम है, लेकिन देश में जो चल रहा है, उसके लिए एक स्टोरी नहीं लगा सकते. एक और यूजर ने कहा कि सिंघम वही है, जो चल रहे प्रोटेस्ट पर कुछ बोले. एक और यूजर ने लिखा कि प्रकाश राज रियल सिंघम हैं. एक अन्य ने लिखा कि सिंघम हो तो छात्रों के लिए नहीं बोल सकते.
प्रकाश राज को बताया रियल सिंघम
इस तरह के कमेंट्स करके लोग अब अजय को ट्रोल कर रहे हैं और प्रकाश राज को रियल सिंघम बता रहे हैं. बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की तरफ से शुरू किए गए छात्र आंदोलन को प्रकाश राज ने समर्थन दिया है. इसके लिए लोगों ने उनकी खूब तारीफ भी की है. प्रकाश राज ने भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं का हौसला बढ़ाया है.
यह भी पढ़ें- Jana Nayagan ने एडवांस बुकिंग में काटा बवाल, रिलीज से पहले ही कमा डाले करोड़ों रुपये, जानें कलेक्शन
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
23 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines