हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'जाग रही है वो शक्ति, जिसका…', जल्द खत्म होगा इंतजार, जानें कब आएगा The Vvan का ट्रेलर?

The Vvan Trailer Release Date: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म ‘द वन’ के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान हो गया है. आइए जानते हैं कि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा?

विज्ञापन
कब रिलीज होगा फिल्म 'द वन' का ट्रेलर? image credit- INSTAGRAM

The Vvan Trailer Release Date: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म ‘द वन’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान हो गया है. आइए जानते हैं कि आखिर कब फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा?

सिद्धार्थ और तमन्ना ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, फिल्म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी खुद फिल्म के लीड स्टार्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने दी है. दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख रिवील की गई है. इस पोस्ट को देखने के बाद अब फैंस और यूजर्स भी बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

कब रिलीज होगा ट्रेलर?

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसे शेयर करते कैप्शन में लिखा गया है कि जाग रही है वो शक्ति, जिसका था सबको सदियों से इंतजार. फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज होगा. जी हां, अब फिल्म ‘द वन’ के ट्रेलर का इंतजार खत्म हो रहा है क्योंकि इसे कल यानी 16 सितंबर को रिलीज किया जा रहा है.

विज्ञापन

इस दिन आएगी फिल्म?

इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस और यूजर्स इस पर जमकर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. इस पोस्ट में फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज किया गया है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आ रहे हैं. वहीं, अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो इस फिल्म को सिनेमाघरों में 25 सितंबर को रिलीज किया जा रहा है.

फिल्म की कहानी

इसी के साथ अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो जानकारी के अनुसार, इस फिल्म में शहर में पले-बढ़े एक ऐसे व्यक्ति की कहानी दिखाई जाएगी, जो अपने पैतृक गांव लौटता है और वो गांव के प्रतिबंधित और रहस्यमय जंगल को लेकर दी गई चेतावनियों को अंधविश्वास मानकर नजरअंदाज कर देता है, लेकिन जब वो उस पवित्र जंगल में प्रवेश करता है, तो एक प्राचीन दैवीय शक्ति (देवी) जागृत हो जाती है और इसके बाद वो एक ऐसी अलौकिक लड़ाई में फंस जाता है, जहां उसे अपने लोगों को विनाश से बचाना है.

विज्ञापन

फिल्म की कास्ट

वहीं, अगर इस फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा सुनील ग्रोवर, अनूप सोनी, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल जैसे शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं. दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने फिल्म का निर्देशन किया है. शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी फिल्म के निर्माता हैं. बताते चलें कि हाल ही में फिल्म का छठी मईया पर आधारित एक भक्ति गीत भी रिलीज किया गया है, जो लोगों को बेहद पसंद आया था.

यह भी पढ़ें- हिंदी के बाद क्या तेलुगु दर्शकों को भी पसंद आएगी Hanuman Ansh, साउथ में कब रिलीज होगी फिल्म?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola