Shruti Haasan Marriage: मशहूर एक्ट्रेस श्रुति हासन (Shruti Haasan) को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है, सालार एक्ट्रेस लंबे समय से आर्टिस्ट शांतनु हजारिका को डेट कर रही थीं। ओरी (Orry) उर्फ ओरहान अवात्रामणि ने श्रुति हासन की शादी को लेकर एक जबरदस्त बात बताई है। दरअसल ओरी ने क्रिसमस के दिन Reddit पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन रखा, जिस दौरान फैंस ने उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ पर्सनल सवाल पूछे।
श्रुति के बर्ताव से परेशान हैं ओरी
सबसे पहले एक सोशल मीडिया यूजर ने ओरी से पूछा, ‘हाय ओरी क्या कोई ऐसा सेलिब्रेटी है जिसने आपके साथ फोटो खिंचवाने से मना किया हो और जबरदस्ती का एटीट्यूड दिखाया हो? अगर आप नाम नहीं ले सकते तो कोई हिंट तो दे सकते हैं’। ओरी ने इसका एकदम सीधा और सपाट जवाब दिया और श्रुति हासन का नाम लिखा। उन्होंने कहा मैंने उसे कभी पोज देने के लिए नहीं कहा, लेकिन एक इवेंट में जहां वो मुझे मिली थी, वो मेरे साथ बहुत रूड थीं, ओरी ने आगे ये भी कहा, वो उन्हें जानते भी नहीं थे और उन्हें श्रुति (Shruti Haasan) के बर्ताव का बहुत बुरा लगा, उन्होंने कहा शायद कुछ गलतफहमी हो गई थी। इस बात का जवाब देते हुए ओरी ने श्रुति हासन के पति का भी जिक्र किया और शांतनु हजारिका को उनका पति बताया।
शांतनु से की सीक्रेट वेडिंग
ओरी ने कहा, ‘मुझे श्रुति के बर्ताव अच्छा नहीं लगा, क्योंकि मेरी उनके पति के साथ बहुत अच्छी बनती है और मैं उन्हें बहुत पसंद भी करता हूं, हालांकि वक्त के साथ चीजें ठीक हो जाएंगी।’ ओरी के इस जवाब ने सोशल मीडिया यूजर्स के मन में कई सवाल पैदा कर दिए हैं। हालांकि श्रुति हासन ने इसको लेकर अपनी तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। बता दें, कुछ समय पहले एक्ट्रेस की शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन श्रुति ने एक इंटरव्यू के दौरान शादी से साफ मना कर दिया था और कहा था ‘शादी’ शब्द से ही मुझे बहुत डर लगता है, इसलिए फिलहाल शादी करने का मेरा कोई इरादा नहीं है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines