Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. श्रद्धा कपूर की पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में आ ही जाती है. अब एक बार फिर से सुनने में आ रहा है कि श्रद्धा कपूर जल्द ही अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी से शादी कर सकती हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला और ये चर्चा कैसे शुरू हुई?
तेजस्विनी कोल्हापुरे ने की बात
दरअसल, फ्री प्रेस जर्नल (एफपीजे) ने हाल ही में श्रद्धा की मौसी और अभिनेत्री तेजस्विनी कोल्हापुरे से बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने उनकी भतीजी की शादी की अफवाहों के बारे में भी बातें की. जैसे ही तेजस्विनी से श्रद्धा की शादी की अफवाहों के बारे में पूछा गया, तो तेजस्विनी हंस पड़ीं और बोलीं कि सच में मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता.
क्या बोलीं तेजस्विनी?
उन्होंने आगे कहा कि मुझे इस बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं है. तेजस्विनी ने कहा कि श्रद्धा परिवार की विरासत को आगे बढ़ा रही है और वो इस पर गर्व महसूस करते हैं. उन्होंने कहा कि ये एक सुखद एहसास है. मुझे लगता है कि इसमें सभी का योगदान रहा है और पद्मिनी कोल्हापुरे पहली थीं.
परिवार की विरासत को आगे बढ़ा रही
उन्होंने कहा कि पद्मिनी की जो पॉपुलैरिटी थी, वो दौर बिल्कुल अलग था और उसकी तुलना आज के दौर से नहीं की जा सकती. बेशक श्रद्धा ने इसे आगे बढ़ाया है. हम इस बात से बेहद खुश हैं कि परिवार का नाम किस तरह आगे बढ़ रहा है. तेजस्विनी ने आगे बताया कि वे एक-दूसरे की फिल्मों पर चर्चा करती हैं.
श्रद्धा कपूर की शादी की रूमर्स
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि वे सेट से तस्वीरें, वीडियो और अपनी-अपनी फिल्मों में एक-दूसरे के लुक शेयर करती रहती हैं. उन्होंने ये भी कहा कि अगर उन्हें लगता है कि कुछ बेहतर किया जा सकता है, तो वे एक-दूसरे को सलाह देती हैं. गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर की शादी की रूमर्स पहली बार नहीं सुनने में आई है. इसके पहले भी इसको लेकर चर्चा हो चुकी है. हालांकि, एक्ट्रेस के फैंस को बेसब्री से उनकी शादी का इंतजार है.
यह भी पढ़ें- क्या अब तक की सबसे लंबी फिल्म है Dhurandhar 2, कितना है रणवीर सिंह की मूवी का रनटाइम?
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 hr agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
2 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
4 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 day ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
2 days agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines