Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का अपना फैनबेस है. हर कोई अभिनेत्री के काम और उनकी जमकर तारीफ करता है. लोगों को एक्ट्रेस की फिल्मों का भी बेसब्री से इंतजार रहता है. इस बीच अब शक्ति कपूर ने अपनी बेटी श्रद्धा कपूर के बारे में बात की और बताया कि वो अपने साथ वाली एक्ट्रेसेस के मुकाबले ज्यादा फीस चार्ज करती हैं. आइए जानते हैं कि शक्ति कपूर ने क्या कहा?
शक्ति कपूर ने क्या कहा?
दरअसल, ‘द पावरफुल ह्यूमन्स’ पॉडकास्ट से श्रद्धा कपूर के बारे में बात करते हुए शक्ति कपूर ने कहा कि उनकी बेटी कम फिल्में करती है और इसका उनके परिवार से कोई लेना-देना नहीं है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि वो बेहतरीन और अच्छी फिल्में करना पसंद करती है और अपने साथ वाली एक्ट्रेसेस के मुकाबले कहीं ज्यादा फीस लेती हैं.
आलिया भट्ट और अनन्या पांडे से ज्यादा फीस
इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने आगे कहा कि आलिया भट्ट और अनन्या पांडे से भी ज्यादा वो फीस चार्ज करती हैं. उन्होंने आगे बताया कि श्रद्धा साल में सिर्फ एक या दो फिल्में करना पसंद करती हैं और उनके काम ना मिलने की अफवाहों को खारिज कर दिया है. इन दावों पर हंसते हुए उन्होंने कहा कि क्या उन्हें काम नहीं मिल रहा है?
जिद्दी है- शक्ति कपूर
अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए शक्ति कपूर ने बताया कि वो बहुत जिद्दी है और अपने दिल की सुनती है. उसके कुछ नैतिक सिद्धांत हैं और वह उनका सख्ती से पालन करती है. इसके आगे उन्होंने बेटी के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की और कहा कि हमारा रिश्ता बहुत अच्छा है.
अपने रिश्ते पर भी की बात
उन्होंने कहा कि कभी हम लड़ते हैं, कभी छुट्टियों का प्लान करते हैं और कभी फिल्मों पर चर्चा करते हैं. मुझे उस पर बहुत गर्व है, उसका अभिनय शानदार है और वो एक कमाल की अभिनेत्री है. श्रद्धा कपूर की बात करें तो एक्ट्रेस ने कई कमाल की फिल्में दी हैं और उनकी फिल्मों को लोगों ने बेहद प्यार भी दिया है.
यह भी पढ़ें- Priyanka Chahar Choudhary के नए अंदाज से इम्प्रेस नहीं हुए फैंस, Naagin 7 के ट्रेलर लॉन्च में फीकी पड़ी अदाएं
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
2 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
6 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
9 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
10 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
11 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
12 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 day agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines