Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं. किसी ना किसी मामले में शिल्पा का नाम आ जाता है और उनको लेकर चर्चा होने लगती हैं. इस बीच अब शिल्पा शेट्टी के नाम और पहचान से जुड़े एक गंभीर मामले में हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
क्या है मामला?
दरअसल, कोर्ट ने शिल्पा शेट्टी की एआई से बनी और बदली गई तस्वीरों को लेकर नाराजगी जाहिर की है. अदालत ने इसे बेहद परेशान करने वाला और चौंकाने वाला बताया है. इतना ही नहीं बल्कि कोर्ट ने सख्त होते हुए साफ आदेश दिया है कि इस तरह के कंटेंट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वेबसाइटों से तुरंत हटाया जाएं.
पर्सनैलिटी राइट्स
बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने अपनी पर्सनैलिटी राइट्स यानी व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग करते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. शिल्पा की शिकायत थी कि उनकी परमिशन के बिना ही एआई तकनीक को यूज करके उनकी तस्वीरें, वीडियो और आवाज की नकल तक की गई है.
शिल्पा की छवि खराब हो रही
शिल्पा की शिकायत में था कि इन बदली हुई तस्वीरों और कंटेंट को इंटरनेट पर फैलाया जा रहा है और इससे उनकी छवि खराब हो रही है और उनके सम्मान को भी नुकसान हो रहा है. सुनवाई में कोर्ट ने इसे पहली नजर में ही बेहद आपत्तिजनक और परेशान करने बताया.
कोर्ट ने बताया गलत
इस दौरान अदालत ने कहा कि किसी भी इंसान को खासकर एक महिला को इस तरह से उनके परमिशन के बिना गलत तरीके से पेश नहीं किया जा सकता. ये सीधे तौर पर उनकी प्राइवेसी के अधिकार पर हमला है. कोर्ट ने माना है कि इस तरह के कंटेंट से एक्ट्रेस की छवि खराब हो सकती है और इसी किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा.
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं शिल्पा
अब अदालत ने इसे तत्काल हटाने के आदेश दिए हैं और कहा है कि इस तरह किसी भी पॉपुलर इंसान की पहचान का दुरुपयोग करना गलता है और ये बेहद खतरनाक भी है. गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती है.
यह भी पढ़ें- ‘किसी की कैंसर, तो किसी की कार्डियक अरेस्ट ने ली जान’, 2025 में इन TV स्टार्स की हुई मौत
संबंधित खबरें
‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
36 mins agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
2 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
6 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
12 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
20 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
22 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
1 day ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
1 day ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
1 day agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines