Sharat Saxena: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शरत सक्सेना को लेकर फैंस टेंशन में आ गए हैं. शरत सक्सेना ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद उनके चाहने वालों की चिंता बढ़ गई. इस पोस्ट को देखने के बाद हर कोई यही सवाल कर रहा है कि आखिर शरत सक्सेना को क्या हुआ? आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
शरत सक्सेना ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, शरत सक्सेना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने चार फोटोज शेयर की हैं. साथ ही इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है कि बॉम्बे अस्पताल में लम्बर स्पाइन सर्जरी से पहले स्टैंडिंग MRI. शरत का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस परेशान हो गए हैं और टेंशन में आ गए हैं.
शरत को क्या हुआ?
शरत के इस पोस्ट से साफ है कि इन दिनों उनकी रीढ़ की हड्डी में हो रही दिक्कत से वो परेशान हैं. इन तस्वीरों में अभिनेता को एक बड़ी सर्जरी से पहले स्टैंडिंग MRI करवाते हुए देखा जा सकता है. इतना ही नहीं बल्कि इन तस्वीरों में एक्टर MRI मशीन से जुड़े हुए और कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए भी नजर आ रहे हैं.
यूजर्स ने दिया रिएक्शन
शरत के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस और यूजर्स ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया है. साथ ही शरत के जल्दी ठीक होने की कामना की है. एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि जल्दी ठीक हो जाइए सर. एक अन्य यूजर ने कहा कि आपके जल्दी ठीक होने की दुआ. एक और यूजर ने कहा कि भगवान करें, आप जल्दी ठीक हो जाए. एक ने कहा कि जल्दी ठीक हो जाएं सर. इस तरह सभी शरत के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.
शरत ने दिया धन्यवाद
इतना ही नहीं बल्कि शरत ने भी फैंस और उनके चाहनेवालों को धन्यवाद दिया है. इसी पोस्ट में शरत ने भी लिखा है कि आप सभी का धन्यवाद, जिन्होंने मेरे लिए शुभकामनाएं दीं. मुझे उम्मीद है कि मैं फिर से ठीक से चल पाऊंगा और काम कर सकूंगा. आप सभी का शुक्रिया, शरत सक्सेना.
अनुभवी अभिनेता हैं शरत सक्सेना
शरत सक्सेना की बात करें तो शरत सक्सेना बॉलीवुड के एक अनुभवी अभिनेता हैं. उन्होंने कई फिल्मों में विलेन और कॉमेडियन का किरदार निभाया है, जो फैंस को बेहद पसंद आए हैं. शरत ने ‘मिस्टर इंडिया’, ‘गुलाम’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘घायल’, ‘कृष’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘शेरनी’ जैसी फिल्में हैं. बता दें कि शरत ने हिंदी, तेलुगु, मलयालम और तमिल सिनेमा में 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.
यह भी पढ़ें- Hunkkaar- The Roar का ट्रेलर रिलीज, कब और कहां रिलीज होगी फिल्म? जानें डिटेल्स
संबंधित खबरें
ओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 hr agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
21 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 day agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines