Shammi Kapoor’s Film Career: बॉलीवुड इंडस्ट्री में शुरू से ही ‘कपूर परिवार’ का दबदबा रहा है और ‘कपूर परिवार’ ने बॉलीवुड को कई शानदार कलाकार दिए हैं। हम इस आर्टिकल में एक ऐसे कपूर एक्टर की बात करें जिन्होंने लगातार 25 फ्लॉप फिल्में दिया था। इसके बाद भी वह एक्टर अपने जमाने का सुपरस्टार था और लोग उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते थे। दरअसल, हम कपूर खानदान के जिस एक्टर की बात कर रहे हैं उनका नाम शम्मी कपूर है। 60 के दशक में शम्मी कपूर के डांस और एक्टिंग पर दर्शक फिदा होते थे। शम्मी की फीमेल फैन फॉलोविंग भी भारी संख्या में थी।
हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर सिंगर मोहम्मद रफी को एक समय में शम्मी कपूर के लिए अपनी गायकी का तरीका तक बदलना पड़ा था। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि शम्मी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत में 25 फ्लॉप फिल्में दीं।
एयरोनॉटिकल इंजीनियर बनना चाहते थे शम्मी कपूर
शम्मी कपूर पहले अभिनेता नहीं बल्कि एयरोनॉटिकल इंजीनियर बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत उन्हें अभिनय की दुनिया में ले आई। चूंकि शम्मी कपूर पढ़ाई में बहुत अच्छे नहीं थे, इसलिए उन्होंने हीरो बनने का फैसला किया। इसके बाद शम्मी कपूर ने अपने पिता के पृथ्वी थिएटर में काम करना शुरू किया और 1964 में फिल्म ‘राजकुमार’ में काम किया।
यह भी पढ़ेंः Anjali Arora ने Ram Chahe Leela गाने पर सेंसुअस डांस कर Priyanka Chopra को भी दी मात, हॉट फिगर देख फिसले फैंस के दिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1969 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आराधना’ के लिए राजेश खन्ना पहली पसंद नहीं थे और निर्देशक शक्ति सामंत चाहते थे कि शम्मी कपूर इस फिल्म में काम करें, लेकिन उस समय शम्मी की पत्नी गीता बाली का निधन हो गया था और उन्होंने इससे ब्रेक लेने का फैसला किया। बाद में ‘आराधना’ के लिए राजेश खन्ना को चुना गया और वह इस फिल्म से एक सुपरस्टार के रूप में उभरे।
शम्मी कपूर की फिल्मी करियर
अपने करियर के शुरुआती दौर में कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद शम्मी कपूर की पहली सुपरहिट फिल्म ‘तुमसा नहीं देखा’ थी जो 1957 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 1957 से 1971 तक एक्टर ने कई हिट फिल्में दीं, जिनमें ‘दिल देके देखो’ ‘जंगली’, ‘उजाला’, ‘चाइना गेट’, ‘जानवर’ और ‘कश्मीर की कली’ शामिल है। शम्मी कपूर आखिरी बार फिल्म ‘रॉकस्टार’ में नजर आए थे।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines