Shah Rukh Khan Films: शाहरुख की फिल्म डंकी (Dunki) इसने पहले दिन 30 करोड़ की बंपर ओपनिंग की। लेकिन अब इस फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। डंकी ने 7वें दिन 9.75 करोड़ की कमाई की। ये इन 7 दिन में पहली बार है कि डंकी की कमाई सिंगल डिजिट में पहुंच गई है। बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की डंकी के कलेक्शन में भले ही थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन अब तक के अपने करियर में उन्होंने कई ऐसी फिल्में की है, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इन फिल्मों ने अब तक कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। आइए जानते हैं, ऐसी कौन-सी फिल्में हैं?
करण अर्जुन
1995 में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘करण अर्जुन’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी,सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 43 करोड़ की कमाई की।
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
वहीं उसी साल शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ आई थी, ये उस साल की हिट फिल्मों में से एक थी। शाहरुख खान और काजोल की केमिस्ट्री आज भी लोगों के दिल पर छाई हुई है। इसने 89 करोड़ की कमाई की थी। ये उस समय की सबसे हिट फिल्मों में से एक थी।
कुछ-कुछ होता है
रानी मुखर्जी और काजोल स्टारर फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ ने बॉक्स ऑफिस पर 53.96 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म को भी फैंस ने बहुत पसंद किया है।
रब ने बना दी जोड़ी
साल 2008 में आई अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान की ‘रब ने बना दी जोड़ी’ फिल्म भी उस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसने कुल 85.49 करोड़ की कमाई की।
पठान
2023 में डंकी से पहले शाहरुख खान ने दो ब्लॉकबस्टर दी है, इनमें पठान और जवान शामिल है। पठान ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ के पार कमाई की थी।
जवान
इसके बाद इस साल आई शाहरुख खान की जवान ने भी बॉक्सऑफिस पर 640.25 करोड़ का कलेक्शन किया और वर्ल्डवाइड इसने 1160 करोड़ की कमाई की। ये शाहरुख खान की इस साल की हिट फिल्मों में से एक है।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
2 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
2 days ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
2 days agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
2 days agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
2 days agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines