King of Romance: बॉलीवुड में किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का हर कोई दीवाना है। एक्टर ने अपने हर किरदार को बेहतरीन तरीके से पेश किया है, चाहें बात एक्शन की हो या रोमांस हर जोनर के हिसाब से शाहरुख खरे उतरे हैं।अब एक्टर डंकी में तापसी पन्नू के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इससे पहले भी शाहरुख रानी-काजोल, माधुरी, करिश्मा, जूही से लेकर कई एक्ट्रेसेस के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस कर चुके हैं और फैंस आज भी शाहरुख की रोमांटिक अदा देखने के लिए तरसते हैं।
शाहरुख और काजोल
‘कुछ-कुछ होता है’ और दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे में शाहरुख और काजोल की जोड़ी को बखूबी पसंद किया गया था। अगर मोहब्बत की बात होती है तो राम और सिमरन के प्यार को आज भी याद किया जाता है।
माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय संग शाहरुख खान
देवदास में माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय के साथ किंग खान नजर आए थे। ये फिल्म सुपरहिट फिल्मों में से एक है।
शाहरुख और रानी मुखर्जी
काजोल के बाद अगर किसी एक्ट्रेस की जोड़ी शाहरुख (Shah Rukh Khan) के साथ खूब पसंद की गई तो वो थी शाहरुख और रानी की जोड़ी। दोनों ने साथ में कुछ-कुछ होता है, जीरो, हर दिल जो प्यार करेगा, कल हो न हो सहित कई फिल्मों में काम किया है । ये जोड़ी एवर ग्रीन जोड़ी में से एक है।
प्रीति जिंटा और शाहरुख खान
अब बात करते हैं प्रीति जिंटा की। प्रीति जिंटा और शाहरुख खान फिल्म दिल से में नजर आए थे, इसमें इनका रोल ज्यादा नहीं था फिर कल हो न हो में दोनों लीड रोल प्ले करते नजर आए । दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था।
मैं हूं ना में टीचर के साथ दिखी थी केमिस्ट्री
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन तो आपको याद ही होगी । फिल्म मैं हूं ना में शाहरुख खान की अपनी टीचर का रोल निभा रही सुष्मिता सेन के साथ जबरदस्त लव केमिस्ट्री देखने को मिली था।
जूही चावला
अब जब इन एक्ट्रेस की बात हो रही है तो जूही चावला का नाम कैसे पीछे रह सकता है। शाहरुख और जूही चावला की जोड़ी भी पर्दे पर खूब पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक हैं । दोनों ने ,डर, राम जाने, राजू बन गया जेंटलमैन जैसी की हिट फिल्में की हैं।
महिमा चौधरी
90s में आई फिल्म परदेस में मशहूर एक्ट्रेस महिमा चौधरी और शाहरुख खान की जोड़ी पर फैंस फिदा हैं । फिल्म में महिमा और शाहरुख की शानदार अदाकारी देख फैंस कायल हो गए थे।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
10 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
16 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
1 day agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
1 day ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
1 day agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
1 day agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
1 day agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines