हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shah Rukh Khan के घर मन्नत' में इस तरह मिलती है एंट्री, Dunki स्टार विक्रम कोचर ने किया खुलासा

Shah Rukh Khan house Mannat: शाहरुख खान का घर बहुत ही आलीशान है, विक्रम कोचर बताते हैं, यहां हर एक चीज जाने से पहले स्कैन की जाती है। सिक्योरिटी इतनी सख्त है जैसी एयरपोर्ट पर एंट्री के दौरान होती है।

विज्ञापन
image credit-social media

Shah Rukh Khan house Mannat: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी (Dunki) का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं, ये फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस बीच SRK के साथ उनकी कास्ट टीम के कई इंटरव्यूज हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । अब डंकी एक्टर विक्रम कोचर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि शाहरुख खान के घर मन्नत में उनकी पहली विजिट कैसी थी । उन्होंने बताया जब वो पहली बार किंग खान के घर गए तो उन्हें एयरपोर्ट जैसी सिक्योरिटी का सामना करना पड़ा था और घर के अंदर सब कुछ बहुत ही खूबसूरत था।

कैसी थी मन्नत में पहली मीटिंग?

विक्रम कोचर ने बताया है, शाहरुख ने उन्हें अपने घर बुलाया था और घर पर पहली मीटिंग के दौरान वो मन्नत का नजारा देख हैरान रह गए, उन्होंने बताया वो लिफ्ट से घर गए और वहां बहुत जबरदस्त सिक्योरिटी थी, वहां बड़ा हॉल और एक बड़ा एंट्रेंस था, विक्रम कोचर बताते हैं, जब आप घर में घुसेंगे तो सारी चीजें स्कैन की जाती हैं। सिक्योरिटी इतनी सख्त है कि आपको लगेगा आप किसी फाइव स्टार होटल या एयरपोर्ट में आ गए हैं। हर एक चीज घर में बहुत ही अद्भुत है ।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-Operation Valentine का टीजर रिलीज

शाहरुख के साथ काम करना कैसा था?

विज्ञापन

इंटरव्यू में आगे विक्रम कोचर शाहरुख की तारीफ में भी कुछ बातें बोलते हैं, वो बताते हैं, शाहरुख बहुत अच्छे इंसान हैं, जब आप उनके साथ फिल्म की शूटिंग करते हैं तो वो आपको ऐसा फील नहीं होने देंगे जैसे आप किसी बड़े स्टार के साथ काम कर रहे हैं वो आपकी सारी सलाह लेते हैं और बीच-बीच में शूट के दौरान खुद का भी सुझाव देते रहते हैं ।

वहीं शाहरुख खान के घर की कीमत की अगर बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत 200 करोड़ रुपए है। इसमें बॉक्सिंग रिंग, टेनिस कोर्ट, बेडरूम सहित कई अट्रेक्टिव चीजें शामिल हैं, इसका नाम पहले मन्नत नहीं जन्नत था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola