Shah Rukh Khan King Movie: शाहरुख खान इन दिनों फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं. इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. इसके पहले वो ‘पठान’, ‘बैंग बैंग’, ‘वॉर’ और ‘फाइटर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं. इस फिल्म को क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा. 2023 के बाद अब एसआरके की एक फिल्म इस साल रिलीज होगी, जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इसके जरिए वह बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी जैसे कलाकार भी हैं.
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ को इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जाता है. बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ आनंद ने दर्शकों के अनुभव को दोगुना करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है. ऐसे में अब बताया जा रहा है कि किंग खान के एक एक्शन सीक्वेंस पर मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया है. उनके एक एक्शन सीक्वेंस पर 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की जानकारी सामने आई है.
यह भी पढ़ें: ‘जीरो एटिट्यूड…’, एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी ने उतरवाया शाहरुख खान का चश्मा, रिएक्शन देख लोग हुए SRK के मुरीद
10 दिन में खर्च किए 50 करोड़!
दरअसल, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि ‘किंग’ भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी एक्शन फिल्मों में से एक है और इसे दर्शकों को लंबे समय तक याद रहने वाला थिएटर एक्सपीरियंस देने वाली कोशिश की जा रही है. फिल्म के एक्शन सीन्स में से एक शूटिंग यूरोप में की गई. बताया जा रहा है कि ये शेड्यूल पूरे 10 दिनों का था और इस पर मेकर्स ने 50 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. इस हिसाब से हर दिन मेकर्स ने एक एक्शन सीन पर 5 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. हालांकि, इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की गई है.
यह भी पढ़ें: 1 ही नाम पर बनीं 3 फिल्में, तीसरी ने जीता ऑडियंस का दिल; सीन्स से लेकर गाने तक बने कल्ट क्लासिक
यूरोप के असली लोकेशन्स पर की गई शूटिंग!
इतना ही नहीं, फिल्म ‘किंग’ के एक्शन सीक्वेंस को लेकर बताया जा रहा है कि यूरोप में शाहरुख खान के साथ अभिषेक बच्चन और कुछ हाई-ऑक्टेन स्टेंट्स करने के लिए हायर की गई पूरी टीम को मौजूद थी. सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि शाहरुख ने खुद इस एक्शन सीन की देखरेख की है. इस सीन की शूटिंग यूरोप के असली लोकेशन्स पर की गई है. एक्टर ने एक्शन सीक्वेंस की प्लानिंग में सिड की मदद भी की.
यह भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी के खिलाफ 11.5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज
‘किंग’ का बजट
बहरहाल, अगर फिल्म ‘किंग’ के बजट के बारे में बात की जाए तो फिल्म की शूटिंग जून 2026 तक पूरी हो जाएगी और इसके बाद फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू हो जाएगा. मेकर्स ने इसे क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. फिल्म का अच्छा खासा बजट तय किया गया है. मार्केटिंग खर्चों को छोड़ दिया जाए तो ‘किंग’ का आनुमानित प्रोडक्शन बजट करीब 350 करोड़ रुपये है. फिल्म की निर्धारित रिलीज डेट 24 दिसंबर, 2026 तय की गई है.
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
4 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
7 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 day ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 day ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 day ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines