Shah Rukh Khan In Jailer 2: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की कोई फिल्म हो और फैंस एक्साइटेड ना हो. भला ऐसा कैसे हो सकता है. साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में शाहरुख खान भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. जी हां, मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ में किंग खान की एंट्री हो गई है. आइए जानते हैं कि फिल्म में शाहरुख खान का लुक कैसा होगा?
अपकमिंग फिल्म ‘जेलर’
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो अपकमिंग फिल्म ‘जेलर’ में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान, रजनीकांत के बेहद खास दोस्त के किरदार में नजर आने वाले हैं. रजनीकांत का ये दोस्त एक ऐसे किरदार में है, जिस पर रजनीकांत बेहद भरोसा करते हैं. हालांकि, फिल्म में शाहरुख खान कैमियो रोल में ही नजर आने वाले हैं, जो कुछ मिनटों के लिए ही होगा.
विजय सेतुपति भी अहम किरदार में
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की बात करें तो इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट देखी जा रही है. रजनीकांत और शाहरुख खान के अलावा फिल्म में विजय सेतुपति भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. उन्होंने हॉलीवुड रिपोर्टर से बात करते हुए बताया था कि शाहरुख खान भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.
नेल्सन दिलीप कुमार कर रहे हैं निर्देशन
इस दौरान उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने रजनीकांत के सम्मान में कैमियो के लिए हामी भरी है. फिल्म ‘जेलर 2’ की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार कर रहे हैं. इस फिल्म के पहले पार्ट का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था.
रजनीकांत लीड रोल में
फिल्म के पहले पार्ट की बात करें तो ये हिट रहा था. फिल्म ‘जेलर 2’ में रजनीकांत लीड रोल में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, मोहनलाल, शिवराजकुमार और विद्या बालन जैसे स्टार्स कैमियो करते नजर आ सकते हैं. वहीं, अगर शाहरुख खान की बात करें तो किंग खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ में बिजी हैं.
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’
बता दें कि ये फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना भी नजर आने वाली हैं. सुहाना की ये पहली फिल्म होगी, जिससे वो बॉलीवुड डेब्यू करेंगी. इसके अलावा इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण और रानी मुखर्जी जैसे स्टार्स भी नजर आने वाले हैं.
यह भी पढ़ें- दुबई में अल्लू सिरीश और नयनिका के प्री-वेडिंग फंक्शन, स्टाइलिश लुक में पहुंचे ‘पुष्पा’ स्टार
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines