Shah Rukh Khan on Vacation Wih Family: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ को लेकर सुर्खियों में हैं. शाहरुख इस फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं और इस बीच अब किंग खान वक्त निकालकर अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर हैं. सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के वीडियोज वायरल हो रहे हैं. इन वीडियोज को देखने के बाद लोगों ने सवाल भी खड़े कर दिए हैं.
फैमिली संग वेकेशन पर किंग खान
दरअसल, सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान और बच्चों सुहाना खान, आर्यन खान और अबराम खान के साथ उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. इंटरनेट पर वायरल हुए एक वीडियो में शाहरुख खान कैजुअल और आरामदायक कपड़ों में नजर आए हैं. एक्टर ने बैगी ट्राउजर, एक प्लेन टी-शर्ट और हुडी पहनी हुई थी.
शाहरुख, गौरी और सुहाना
इंटरनेट पर वायरल तस्वीरों में शाहरुख, गौरी और सुहाना को लंदन की सड़कों पर घूमते और लाइमलाइट से दूर परिवार के साथ देखा जा सकता है. हालांकि, किंग खान ऐसे समय में छुट्टियों में पर हैं, जब देश में छात्रों के चल रहे विरोध प्रदर्शन पर हर किसी ने अपनी चुप्पी तोड़ी, लेकिन शाहरुख खान ने कोई रिएक्शन नहीं दिया.
सेलिब्रिटीज ने दिया रिएक्शन
ऐसे में अब उनकी इन फोटोज और वीडियोज ने इंटरनेट पर एक अलग ही बहस छेड़ दी है. लोगों ने ये सवाल इसलिए उठाए हैं क्योंकि इस मामले पर फिल्मी दुनिया के तमाम सितारों ने अपनी राय रखी है. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाया है कि शाहरुख खान ने इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से कुछ क्यों नहीं कहा? और वो भी तब जब कई अन्य सेलिब्रिटीज ने अपनी राय रखी है.
सपोर्ट में आए ये सेलेब्स
बता दें कि छात्रों के सपोर्ट में आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, अनन्या पांडे, नसीरुद्दीन शाह, दीया मिर्जा, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, सारा अली खान, अलाया एफ, रवीना टंडन, भूमि पेडनेकर, प्रीति जिंटा और सलमान खान समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपना-अपना पक्ष रखा है और बच्चों को सपोर्ट किया है. ऐसे में शाहरुख का कुछ ना कहना लोगो को खटक रहा है.
यह भी पढ़ें- 143 मिनट की वो फिल्म, जो 15 दिन से बॉक्स ऑफिस पर काट रही बवाल, कर डाली इतने करोड़ की कमाई
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
7 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 days agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines