Dunki Promotion: शाहरुख खान की फिल्म डंकी (Dunki) को लेकर जगह जगह बज बना हुआ है। ऐसे में शाहरुख खान भी फिल्म को प्रमोट करना का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वो लगातार वीडियोज पोस्ट कर रहे हैं। जिसमें वो दर्शकों को एडवांस टिकट बुक करने के लिए मोटिवेट कर रहे हैं। एक्टर ने अब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, वीडियो में उनके हाथ में मूवी के टिकट नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उन्हें ये कहते हुए सुना जा सकता है, ‘अरे, उनके वीजा का कोई प्रॉब्लम हो गया था न? इतने में पीछे से एक लड़के की आवाज आती है, ‘उन्होंने कोई और ही रास्ता तय कर लिया’, इसके जवाब में शाहरुख (Shah Rukh Khan) उनसे पूछते हैं, ‘कौन सा रास्ता?’, फिर शाहरुख के हाथों में टिकट पकड़ा दिया जाता है और जवाब मिलता है, ‘ये तो कल ही पता चलेगा!’
डंकी पहुंचने वाली है अपने फाइनल स्टॉप
इस वीडियो के जरिए शाहरुख हाथ में टिकट लिए फैंस को जल्द से जल्द डंकी के टिकट बुक करने का इशारा दे रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, हार्डी की जर्नी की एक्साइटमेंट टॉप पर है, क्योंकि डंकी पहुंचने वाली है अपने फाइनल स्टॉप तो टिकट बुक कर लो सारी की सारी, अब है एंटरटेनमेंट की बारी। सिनेमा में कल से रिलीज हो जाएगी डंकी।
‘ऑल टाइम फेवरेट’
फैंस ने भी इस वीडियो पर कमेंट्स की बौछार कर दी है, एक ने लिखा, कल आएगा मजा, दूसरे यूजर ने लिखा, दो दिल एक जान, अन्य यूजर ने लिखा, वन डे टू गो। तीसरे ने लिखा, ऑल टाइम फेवरेट। कई लोगों ने फिल्म पर हार्ट इमोजी के साथ कमेंट किया है। शाहरुख खान इससे पहले अपनी फिल्म को लेकर ऐसे कई वीडियो पोस्ट कर चुके हैं। उन्होंने इससे पहले भी एक बोर्ड पर टू डेज टू गो लिखकर फिल्म का प्रमोशन किया था।
कितने बजे का होगा पहला शो?
शाहरुख खान फिल्म का प्रमोशन करने के लिए दुबई भी गए थे। दुबई में उन्होंने इवेंट में डंकी (Dunki) को अपनी बेस्ट फिल्मों में से एक बताया है। फिल्म के पहले शो को लेकर भी डिटेल सामने आ गई है पठान और जवान के बाद डंकी को सुबह 5.55 का शो मिलेगा।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
5 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 day ago'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines