Shah Rukh Khan in The Lion King: पिछले साल बैक टू बैक तीन सुपरहिट फिल्में देने के बाद शाहरुख खान ने अपने नए प्रोजेक्ट का अपडेट नहीं दिया है। वैसे तो शाहरुख का नाम कई बड़ी फिल्मों से जुड़ रहा है। मगर किंग खान ने अभी तक किसी फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। हालांकि खबरों की मानें तो शाहरुख खान जल्द ही मुफासा की आवाज बनकर बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं।
टीजर रिलीज
फेमस ऐनिमेटेड ड्रामा फिल्म ‘द लॉयन किंग’ (The Lion King) के अगले पार्ट का सभी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के पिछले पार्ट दर्शकों का काफी प्यार मिला था। ऐसे में मेकर्स अब फिल्म का प्रीक्वेल बना रहे हैं, जिसका नाम ‘मुफासाः द लॉयन किंग’ (Mufasa: The Lion King) है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, जिसके बाद से दर्शकों का उत्साह भी दोगुना हो गया है। हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि शाहरुख खान भी फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं।
शाहरुख देंगे आवाज
दरअसल 2019 में ‘द लॉयन किंग’ (The Lion King) का रीमेक सामने आया था। फिल्म की हिन्दी डबिंग में कई कलाकारों ने अपनी आवाज दी थी। वहीं मुफासा के किरदार के साथ दर्शकों को शाहरुख खान की आवाज सुनने को मिली थी। ऐसे में फिल्म के अपकमिंग पार्ट में मुफासा की कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें किंग खान फिर से अपनी आवाज दे सकते हैं। हालांकि अभी मेकर्स ने इसपर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘मुफासाः द लॉयन किंग’ इसी साल 20 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे सकती है। हालांकि इस दौरान फिल्म की टक्कर बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार अक्षय कुमार और आमिर खान से हो सकती है। दरअसल अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) और आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीं पर’ (Sitare Zameen Par) इसी साल के अंत में रिलीज की जाएगी। खबरों की मानें तो दोनों फिल्में क्रिसमस पर सिनेमाघरों में एंट्री करेंगी। ऐसे में ‘द लॉयन किंग’ की रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर ट्रिपल टक्कर देखने को मिल सकती है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
2 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
10 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
10 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 day agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines