Batwara 1947: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. बीते दिन यानी 28 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया, जो हर किसी को बेहद पसंद आया है. इस फिल्म में सनी देओल के साथ शबाना आजमी भी नजर आने वाली हैं, जिन्होंने फिल्म में बेहद अहम किरदार निभाया है. इस बीच अब शबाना ने फिल्म के एक सीन को लेकर बात की और इस दौरान को इमोशनल नजर आईं. आइए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्या कहा?
क्या बोलीं शबाना आजमी?
दरअसल, फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने कहा कि एक सीन की शूटिंग करते वक्त उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उनकी गरिमा पूरी तरह छिन गई हो. शबाना आजमी ने कहा कि ट्रेलर में उस सीन की एक झलक भी है, जिसमें विलेन उनके साथ बदसलूकी करता है और उनका कुर्ता फाड़ देता है.
अपमानित और असहाय- शबाना
शबाना ने कहा कि एक इंसान के तौर पर मैंने खुद को बेहद अपमानित और असहाय महसूस किया. उन्होंने बताया कि उस पल ऐसा लगा जैसे मेरी पूरी गरिमा छिन गई हो. इसके आगे उन्होंने कहा कि सीन खत्म होने के बाद उनके को-स्टार सनी देओल तुरंत उनके पास आए और अपने हाथों से उनके कंधों पर दुपट्टा ओढ़ाया.
बेटे की तरह सहारा बने सनी
शबाना ने कहा कि उस पल सनी उनके लिए सिर्फ को-स्टार नहीं बल्कि बेटे की तरह उनका सहारा बन गए थे. इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान सनी ने भी शबाना के साथ काम करने पर बात की. उन्होंने कहा कि मैंने शबाना आजमी के साथ पहली बार काम किया है और मुझे बहुत अच्छा लगा. ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि हम एक्टिंग कर रहे हैं.
कब रिलीज होगी फिल्म?
सनी ने कहा कि मुझे ऐसा महसूस हुआ कि जैसे हमारा रिश्ता मां और बेटे का हो. यही इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबसूरती है. इसके अलावा सनी ने कहा कि मैंने अपने पोस्ट में भी लिखा था कि मैं इस फिल्म को अपनी मां और दुनिया की सभी माताओं को समर्पित करता हूं. बता दें कि आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ये फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने CJP पर दिए बयान पर दी सफाई, शेयर किया सेल्फी वीडियो
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 days agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 days agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines