बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी फिल्मों के साथ ही अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं. वह किसी ना किसी टॉपिक पर खुलकर अपने विचार रखती हैं. दशकों के लंबे करियर के बाद उन्हें अभी तक ऐसा किरदार नहीं मिलना है, जो उनके लिए किसी सपने जैसा हो. इस बात का खुलासा उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया और पति जावेद अख्तर की कॉलर पकड़ने की भी बात कही है. चलिए बताते हैं पूरा मामला.
दरअसल, सिनेमा एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो शबाना आजमी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में ड्रीम किरदार के बारे में बात की है. दिग्गज अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें अभी तक ऐसा किरदार नहीं मिला है लेकिन जब उन्हें वह मिल जाएगा तो उन्हें पहले से ही पता है कि वह आगे क्या करेंगी? शबाना आजमी ने हंसते हुए कहा कि जिस दिन उन्हें वह किरदार मिल जाएगा वह अपने पति का कॉलर पकड़कर उनसे वह किरदार लिखने की मांग करेंगी.
यह भी पढ़ें: एडवांस बुकिंग में धाकड़ निकली ‘धुरंधर 2’, रिलीज से पहले छापे इतने करोड़
एक तरह के किरदारों तक नहीं रहना चाहतीं सीमित
शबाना के अनुसार, वह पर्दे पर उन किरदारों को दोहराने के बजाय नई-नई चुनौतियों का सामना करना चाहती हैं. वो कहती हैं कि उन्हें नई-नई चीजें आजमाना पसंद है. एक एक्ट्रेस के तौर पर उन्हें एक तरह के किरदार तक ही सीमित नहीं रहना है. उनका मानना है कि हर शैली को तोड़ना होता है. अभिनेत्री कहती हैं कि अच्छे रोल्स की तलाश उन्हें हमेशा उत्साहित करते हैं. वह अपने काम के लिए प्रेरित रहती हैं और काम से थकती नहीं हैं.
यह भी पढ़ें: वो स्टार किड जिसने 7 साल में दीं 5 फिल्में, 4 निकलीं फ्लॉप; पिता हैं बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर
शबाना आजमी का करियर
बहरहाल, अगर शबाना आजमी के करियर के बारे में बात की जाए तो उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत साल 1974 में ‘अंकुर’ से की थी. उन्होंने अपने प्रोफेशनल करियर में बेहतरीन यादगार और शानदार फिल्में दी हैं. वह 5 बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है. आखिरी बार एक्ट्रेस को फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था, जिसमें वह धर्मेंद्र के साथ अपने किसिंग सीन को लेकर सुर्खियों में रही थीं.
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
15 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
19 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
20 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
21 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
22 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
1 day agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
1 day ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines