Shabana Azmi Health Update: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र विरोध प्रदर्शन और ‘चलो संसद’ मार्च में शामिल होने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी स्वाइन फ्लू से संक्रमित हो गई हैं. इस बीच अब एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट सामने आया है. आइए जानते हैं कि आखिर अब शबाना आजमी की हालत कैसी है?
शबाना आजमी ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, शबाना आजमी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में शबाना ने प्रदर्शनकारियों की फोटो शेयर की है. साथ ही लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है. शबाना ने कैप्शन में लिखा कि मेरे प्यारे मुंबईवासियों, मुझे कल आपके विरोध प्रदर्शन में शामिल होना था, लेकिन मुझे H1N1 हो गया है और अगले पांच दिनों तक मुझे आइसोलेशन में रहना होगा.
क्या बोलीं शबाना?
शबाना ने आगे लिखा कि फिर भी मैं अपनी एकजुटता और आभार व्यक्त करना चाहती हूं. मुझे जमीनी स्तर पर मौजूद युवाओं से प्रत्यक्ष रिपोर्ट मिल रही हैं, उनमें से कई पहली बार किसी विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं और उन्होंने अनुभव किया है कि उनकी आवाज कितनी मायने रखती है.
शबाना आजमी को पड़ा अस्थमा का दौरा
शबाना ने लिखा कि मैं आपके साहस और प्रतिबद्धता से प्रेरित होती रहती हूं और आपके साथ एकजुटता से खड़ी हूं. मेरे पिता कैफी आजमी की युवाओं के लिए लिखी कविता ‘नौजवान’ मैं यहां शेयर कर रही हूं. जानकारी की मानें तो सोमवार (20 जुलाई) को जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान शबाना आजमी को अस्थमा का दौरा पड़ गया था.
आंसू गैस की वजह से सब हुआ
दिल्ली में पुलिस द्वारा घटनास्थल पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का प्रयोग करने के बाद अभिनेत्री को अस्थमा का दौरा पड़ गया था. वायरल वीडियो में उन्हें पास की एक इमारत में ले जाते हुए दिखाया गया क्योंकि उनकी हालत बेहद खराब लग रही थी. हालांकि, बाद में उन्होंने बताया कि उन्हें चक्कर आ रहे थे और उनकी तबीयत ठीक नहीं थी.
छात्रों के समर्थन में उतरीं शबाना
इसके बाद शबाना ने बताया था कि मैं अस्थमा की मरीज हूं और आंसू गैस की वजह से मुझे दौरा पड़ गया था, लेकिन मेरे पास मेरा पंप था इसलिए अब मैं ठीक हूं. गौरतलब है कि शबाना छात्रों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने वाली प्रमुख आवाजों में से एक बनकर उभरी हैं.
यह भी पढ़ें- 100 करोड़ में एंट्री लेने को तैयार The Odyssey, जानें फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
8 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 days agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines