Kangana Ranaut vs Saurav Das: बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास के बीच जुबानी जंग थमने का नाम ही नहीं ले रही है. दोनों लगातार एक-दूसरे पर वार और पलटवार कर रहे हैं. इस बीच अब सौरव दास ने फिर से कंगना के बयान पर तंज कसा है. आइए जानते हैं कि आखिर सौरव ने क्या कहा है?
सौरव दास ने दिया जवाब
दरअसल, एएनआई से बातचीत में सौरव दास ने कंगना के बयान का जवाब देते हुए कहा है कि कंगना जी को उनका गूगल भी गलत जानकारी देता है. मेरी उम्र 28 नहीं, 27 साल है. मैं छात्र नहीं हूं बल्कि एक पत्रकार हूं. मैंने कभी खुद को एक्टिव स्टूडेंट नहीं बताया. मैं ‘स्टूडेंट ऑफ लाइफ’ हूं और मेरा मानना है कि हर व्यक्ति को जीवनभर सीखते रहना चाहिए.
कंगना को स्टूडेंट ऑफ लाइफ बनना चाहिए- सौरव
सौरव ने आगे कहा कि अगर कोई सीखना बंद कर देता है, तो उसके पास अनुभव तो हो सकता है, लेकिन समझदारी नहीं आती. कंगना जी को भी स्टूडेंट ऑफ लाइफ बनना चाहिए. वहीं, अगर इस विवाद की बात करें तो ये विवाद तब शुरू हुआ, जब CJP और छात्र संगठनों ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 36 दिनों तक प्रदर्शन किया था.
ऐसे शुरू हुई बयानबाजी
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों के वीडियो वायरल हुए थे, जिस पर कंगना ने नाराजगी जताई थी. इस दौरान कंगना रनौत ने तंज कसते हुए जेनजी को ‘गटर जनरेशन’ कहा था. एक्ट्रेस ने कहा था कि जिस तरह के बोल वो बोल रहे हैं, वो पूरी तरह से अस्वीकार्य है. हालांकि, सौरव दास ने जवाब में कहा था कि Gen Z की पीढ़ी कंगना रनौत को गंभीरता से नहीं लेती और इसी के बाद से दोनों के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया था.
यह भी पढ़ें- Kartik Aaryan ने की बाढ़ पीड़ित असम की मदद, दान किए इतने करोड़ रुपये
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
13 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
16 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
18 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 day ago'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines