Sanya Malhotra Rishabh Sharma Relationship: फिल्मी दुनिया से एक और रिश्ते के टूटने की जानकारी सामने आ रही है. इंटरनेट पर चर्चा हो रही है कि अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और सितारवादक ऋषभ रिखीराम शर्मा का ब्रेकअप हो गया है और दोनों ने अब अपनी-अपनी राहें अलग-अलग कर ली हैं. इस खबर को सुनने के बाद फैंस भी मायूस हो गए हैं.
सान्या मल्होत्रा और ऋषभ रिखीराम शर्मा
रिपोर्ट्स की मानें तो इंटरनेट पर चर्चा हो रही है कि सान्या मल्होत्रा और ऋषभ रिखीराम शर्मा ने सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. गौरतलब है कि एक दिन सान्या अचानक से ऋषभ रिखीराम शर्मा के साथ नजर आई थीं, जिसके बाद से ही फैंस ने दोनों के रिलेशन में होने के कयास लगाए थे. साथ ही फैंस को उम्मीद थी कि दोनों जल्द ही अपने रिश्ते पर मुहर लगा सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
सान्या और ऋषभ का ब्रेकअप
वहीं, अब चर्चा हो रही है कि सान्या और ऋषभ दोनों का ब्रेकअप हो गया है और ये रूमर्ड कपल अलग हो चुका है. सान्या और ऋषभ ने कभी फैंस के साथ अपने रिश्ते को शेयर नहीं किया. ना ही दोनों ने कभी इसके बारे में कुछ कहा और सब कुछ सीक्रेट रखा. हालांकि, अब दोनों के अलग होने की खबरों से फैंस भी मायूस नजर आ रहे हैं.
2025 में की थी रिश्ते की शुरुआत
इसके साथ ही अगर एचटी की एक रिपोर्ट की मानें तो साल 2025 की शुरूआत में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था, लेकिन अब दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है. सान्या और ऋषभ दोनों ने ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है.
सान्या का वर्कफ्रंट
वहीं, अगर सान्या के काम की बात करें तो एक्ट्रेस को फिल्म ‘मिसेज’ में देखा गया था. फिल्म में उन्हें बेहद पसंद किया गया था. इसके बाद सान्या फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आई थीं. बता दें कि अब सान्या राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘टोस्टर’ में नजर आने वाली हैं.
यह भी पढ़ें- Raaka अवतार में छाए Allu Arjun, पहला लुक देख क्या बोले यूजर्स?
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
57 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 day ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines